लुधियाना शहीन बाग में दिल्ली पुलिस के खिलाफ महिलाओं का पुलता फूक रोष प्रदर्शन

admin

admin

26 February 2020 (Publish: 03:18 PM IST)

दंगइयों का साथ देने वाले पुलिस अधिकारीयों को जेल भिजवाऐं राष्ट्रपति महोदय : सुमइया खातून

लुधियाना 26 फरवरी (मेराज़ आलम ब्यूरो) : शहर की दाना मडी में आज 15वें दिन भी केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ शहीन बाग में प्रदर्शन जारी है। आज टिब्बा रोड, पंजाबी बाग से मौलना मुफ्ती आरिफ कासमी, हाजी अशरफ, परवेज आलम, हाजी मेहताब, मुहम्मद शकील, मुहम्मद हैदर, मुहम्मद अब्बास,मुहम्मद ताहीर, मुहम्मद सरताज की अध्यक्षता में महिलाओं का एक बड़ा काफिला शाहीन बाग पहुंचा। लुधियाना शाहीन बाग में आज महिलाओं द्वारा दोपहर के समय दिल्ली पुलिस खिलाफ पुतला फूक कर जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए मजलिस अहरार इस्लाम की सदस्य सुमइया मुस्तकीम ने कहा कि दिल्ली पुलिस का दिन-प्रतिदिन चेहरे से नकाब उतरता जा रहा।

सुमइया ने कहा कि दिल्ली में पिछले दिनों जो कुछ भी हुआ वह धार्मिक कट्टरवाद के दंगे नहीं बल्कि सत्ताधारियों की तरफ से संयोजित नरसंहार की कोशिशें है। उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रपति साहिब को चाहिए कि दिल्ली पुलिस के जो अधिकारी दंगाइयों का साथ देते नजर आ रहे है उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन पर मामला दर्ज कर सख्त कारवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाए, ताकि दंगाइयों और उनके सरप्रस्तों को सबक सिखाया जा सके। सुमइया मुस्तकीम ने कहा कि 1984 में सिख भाई-बहनों का खून बहाने वाले दरिंदें एक बार फिर दिल्ली में इंसानियत को शर्मशार करते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस दंगाइयों का साथ देकर देश के सविधान की उलंघना कर रही है इसे लोकतंत्र व राष्ट्र का अपमान समझा जाए। आज लुधियाना शाइन बाग में प्रदर्शनकारियों को कांग्रेसी नेता दलजीत सिंह ग्रेवाल, मौलाना मुहम्मद हसन देेवंबद, गुलिस्ता खातुन, शहनाज शेख, मुनाजरा खातुन, राशीदा खातुन, फरजाना खातुन, अफसान खातुन, इशरत, गुरदयाल सहोता, हरजिन्द्र सिंह प्रधान साटील वर्कस, रविन्द्र सिंह इंकलाबी, ताज मुहम्मद, डा. शफीक आलम, नाजिम अंसारी ने संबोधित किया।

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top