लिज ट्रस होगी ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री, भारतीय मूल के ऋषि सुनक को मिली हार

admin

admin

05 September 2022 (Publish: 03:49 PM IST)

नई दिल्ली (रुखसार अहमद) ब्रिटेन की अगली प्रधानमंत्री के तौर पर कंजर्वेटिव पार्टी की चुनावी कमेटी के नेता ने ऐलान करते हुए लिज ट्रस को अगले प्रधानमंत्री के तौर पर चुन लिया है। उन्होंने पीएम पद की रेस में भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया है।

ब्रिटेन की सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी ने 2 महीने की लंबी चुनावी प्रक्रिया के बाद आज संसद के निचले सदन यानी हाउस ऑफ कॉमन ने अपना नेता और देश का अगला प्रधानमंत्री चुन लिया है। पीएम पद की आखिरी रेस में लिज ट्रस और पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक बचे थे।

लिज ट्रस को 81,326 वोट मिले वहीं इनके प्रतिद्वंदी ऋषि सुनक को 60,399 वोट मिले। कंजर्वेटिव पार्टी के चुनावी कमेटी के नेता ने ऐलान करते हुए लिज ट्रस को अपनी पहली पसंद बताया। ट्रस छह साल में ब्रिटेन की चौथी प्रधानमंत्री होंगी। इससे पहले बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री थे। जॉनसन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप के कारण उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

कौन है लिज ट्रस?

लिज ट्रस का पूरा नाम मैरी एलिजाबेथ ट्रस है,उनका जन्म 1975 में ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड में हुआ था। उनके पिता पेशे से गणित के प्रोफेसर थे,और मां नर्स थी। बीबीसी के अनुसार लिज अपने माता-पिता को लेफ्ट विचारधारा की समर्थक बताती है। वहीं लिज कंजर्वेटिव विचारधारा की समर्थक है।

47 साल की ट्रस ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई करने के बाद,ऑक्सफोर्ड से दर्शन, राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए अकाउंटेंट के रूप में भी काम किया। इसके बाद वह राजनीति में आ गईं। सबसे पहला चुनाव उन्होंने पार्षद का जीता था। परिवार लेबर पार्टी का समर्थक था, लेकिन ट्रस को कंजरवेटिव पार्टी की विचारधारा पसंद आई। ट्रस को राइट विंग का पक्का समर्थक माना जाता है। 2010 में पहली बार ट्रस सांसद चुनी गई।

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top