Uk की क्रिश्चन लड़की मरियम ने कबूला इस्लाम, इन बातों ने किया प्रभावित

admin

admin

08 September 2022 (Publish: 11:17 AM IST)

नई दिल्ली,(रुखसार अहमद) जितना इस्लाम को बदनाम किया जा रहा है, उतना ही इस्लाम तेजी से फैल रहा है। देश और दुनियां के कोने-कोने से इस्लाम धर्म अपनाने की खबर आती रहती है। इससे पहले सऊदी अरब में ब्रिटेन के राजनयिक ने इस्लाम कबूल किया था।

जेद्दाह में ब्रिटिश कौंसुल जनरल अशर ऐसे दूसरे ब्रितानी राजनयिक हैं, जिन्होंने इस्लाम कबूला। वहीं अब यूके की रहने वाली मरियम नाम की क्रिश्चन लड़की ने इस्लाम धर्म से प्रभावित होकर अपना मज़हब बदल लिया और मुसलमान हो गई। मरियम से पहले घाना की एक्ट्रेस रोसमंड एलेड ने ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम को अपनाया था।

मरियम के इस्लाम धर्म के अपनाने के बाद कई लोगों को हैरानी भी हुई है। बता दें मरियम ने इस्लाम मजहब कबूल करने से पहले एक महीने में चार बार कुरान पाक की तिलावत की। इस्लाम धर्म के लिए अकीदत जागने पर उन्होंने ने फैसला किया कि वह मुसलमान धर्म में दाखिल हो जाएगी और सबको हैरान करते हुए उसने इस्लाम कुबूल कर लिया। मरियम के धर्म बदलने के फैसले ने परिवार के लोगों को हैरानी में डाल दिया है।

मरियम की मां और दादी भी उसके इस फैसले से खुश नहीं थीं लेकिन मरियम अपने फैसले पर कायम रही। मज़हब बदलने के मामले पर मरियम ने बताया कि हमारे घर मुस्लिम इलेक्ट्रीशियन आया करता था, मेरी उससे बात होती थी लेकिन इस्लाम के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं मिली। फिर मैंने इस्लाम से जुड़ी किताबों को पढ़ा, जिससे कई चीज़े मुझे क्लेयर हो गई। मरियम ने रमज़ान के महीने में कुरान पाक को पढ़ा। कुरान पाक की तिलावत के बाद मरियम को ऐसा कोई पैग़ाम नहीं मिला जो हिंसा को बढ़ावा देने वाले हो।

मरियम कुरान की शिक्षा से बहुत मुतास्सिर हुई। इस्लाम क़ुबूल करने के बाद मरियम ने बताया कि लोगों ने मेरे बारे कई तरह की बातें की। लोग यही सोच रहे थे कि किसी ने मुझपर धर्म बदलने का दबाव डाला है, लेकिन इस्लाम के प्रति मेरी आस्था है। मुझे अल्लाह पर पूरा भरोसा है और मेरा अक़ीदा है कि हमारी परेशानियां चाहें कितनी ही बड़ी क्यों न हों, लेकिन अल्लाह सबसे बड़ा है। जो हमारी हर परेशानी को दूर करता है।

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top