मिल्लत टाइम्स,नई दिल्ली:(एआईएमआईएम) पार्टी ने लोकसभा चुनाव में पश्चिमी महाराष्ट्र की औरंगाबाद सीट से अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। ओवैसी ने बताया कि महाराष्ट्र में एआईएमएईएम विधायक इम्तियाज जलील को मैदान में उतारा जाएगा। एआईएमआईएम तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के बाहर पहली बार लोक सभा चुनाव लड़ रही है। औरंगाबाद में चुनाव के तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा।वही बिहार के किशनगंज सीट से अख्तरूल इमान ने भी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है
Join our WhatsApp Channel for the latest updates and breaking stories: Click Here
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times