मिल्लत टाइम्स,नई दिल्ली:एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने 2014 में दोबारा चुने गए 153 सांसदों के हलफनामे के आधार पर उनकी संपत्ति का विश्लेषण किया है। 2009 के मुकाबले 2014 में इन सांसदों की संपत्ति में औसत 142% का इजाफा हुआ। रिपोर्ट में 2009 और 2014 में चुने गए सांसदों के अलावा 2018 के उपचुनाव में जीतने वाले सांसदों की संपत्ति का भी विश्लेषणकिया गया। पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति में 5 साल मेंसबसे ज्यादा 778% का इजाफा हुआ है।
रिपोर्ट के मुताबिक,2009 में विभिन्न पार्टियों के 153 सांसदों की औसत संपत्ति 5.50 करोड़ रुपए थी। यह 2014 में 13.32 करोड़ रुपए हो गई। यानी 2009 से 2014 के बीच सांसदों कीसंपत्ति में हुई औसत बढ़त 7.81 करोड़ रुपए है। 5 साल में इन सांसदों की संपत्ति में औसत 141% का इजाफा हुआ है।
सिन्हा की संपत्ति 5 साल में करीब 9 गुना बढ़ी
सांसद 2009 में संपत्ति (करोड़ रु.) 2014 में संपत्ति(करोड़ रु.) इजाफा
शत्रुघ्न सिन्हा (भाजपा) 15 131 778%
पिनाकी मिश्रा (बीजद) 29 137 362%
सुप्रिया सुले (राकांपा) 51 113 121%
चंद्रकांत पाटिल (भाजपा) 24 74 208%
उदयन राजे भोसले (राकांपा) 11 60 417%
सबसे ज्यादा बीजद सांसदों की संपत्ति में 298 फीसदी इजाफा
पार्टी चुने गए सांसद 2009 में औसत संपत्ति (करोड़ रु.) 2014 में औसत संपत्ति(करोड़ रु.) औसत इजाफा
भाजपा 72 5 12 140%
कांग्रेस 28 5 12 109%
तृणमूल 12 93 लाख रु. 3 221%
बीजद 7 5 23 298%
शिवसेना 7 5 8 147%
इनकी संपत्ति घट गई
सांसद पार्टी 2009 में औसत संपत्ति 2014 में औसत संपत्ति संपत्ति कितनी घटी
पी करुणाकरन माकपा 1 करोड़ रु. 59 लाख रु. – 67%
जगदंबिका पाल * 4 करोड़ रु. 1 करोड़ रु. – 64%
अर्जुन चरण सेठी बीजद 1 करोड़ रु. 67 लाख रु. – 39
ओम प्रकाश यादव * 30 लाख रु. 22 लाख रु. – 27%
* जगदंबिका पाल 2009 में कांग्रेस और 2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। ओम प्रकाश यादव 2009 में निर्दलीय और 2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे।
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times