हरिद्वार धर्म संसद मामले में यति नरसिंहानंद को उत्तराखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

admin

16 January 2022 (Publish: 11:36 AM IST)

नई दिल्ली, हरिद्वार धर्म संसद से जुड़े हेट स्पीच मामले में पुलिस ने यति नरसिंहानंद को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यति नरसिंहानंद की गिरफ्तार देर रात की है। हेट स्पीच के मामले में वसीम रिजवी के बाद पुलिस ने यह दूसरी गिरफ्तारी की है।

यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी के दौरान उनके समर्थकों ने विरोध भी किया। वहीं नरसिंहानंद ने पुलिस को धमकी भी दी थी की अगर वसीम रिजवी को नहीं छोड़ा तो बहुत बुरा होगा। हरिद्वार सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि धर्मगुरु यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ दो-तीन मुकदमें दर्ज थे।

महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। कुछ दिन पहले स्थानीय निवासी की तहरीर पर हेट स्पीच मामले में हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने 153A के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसमें जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी, साध्वी अन्नपूर्णा, यति नरसिंहानंद सहित कई अन्य संतों के नाम से शामिल है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। बता दें कि यति नरसिंहानंद ने कहा था कि जब तक जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को छोड़ा नहीं जाएगा, तब तक वह जल अन्न कुछ भी ग्रहण नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था कि वह हरी की पौड़ी पर ही बैठे रहेंगे।

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top