सीतामढ़ी की घटना पर SP का बयान, सिगरेट के धुएं के कारण हुआ आपसी विवाद, हिंदू-मुस्लिम एंगल देना गलत

admin

admin

19 July 2022 (Publish: 01:07 PM IST)

नई दिल्ली: (रुखसार अहमद)  बिहार के सीतामढ़ी में सिगरेट के धुएं के कारण दो लोगों में आपसी विवाद हो गया। लेकिन मेनस्ट्रीम मीडिया में खबर दिखाई गई की एक लड़का चाय की दुकान पर नूपुर शर्मा की वीडियो देख रहा था, जहां मुस्लिम समुदाय के दो लोगों ने उसपर हमला कर दिया। यह खबर टीवी के बड़े-बड़े चैनलो पर ब्रेकिंग न्यूज़ करके चलाई गई।

दरअसल घटना 15 जुलाई की है और सीतामढ़ी के नानपुर प्रखंड गांव की है, जहां एक चाय की दुकान पर 4-5 लड़के नशा कर रहे थे, इसी दौरान सिगरेट पी रहे एक युवक ने दूसरे लड़को पर धुआं छोड़ा। जिसके बाद आपस में झगड़ा हो गया। वहीं इस बीच एक युवक ने अंकित नाम के लड़के पर चाकू से हमला कर दिया।

इस हमले में वह बूरी तरह से घायल हो गया। घायल अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच की और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने इस मामूली विवाद को खत्म कर दिया।

लेकिन 18 जुलाई को अंकित का एक बयान सामने आया, उसने कहा कि नूपुर शर्मा की वीडियो देखने पर मुझपर हमला हुआ, इस खबर के बाद मेनस्ट्रीम मीडिया में एक समुदाय को लेकर नफरत फैलाना शुरू कर दिया।

खबरों को इस तरीके से पेश किया गया कि जो नूपुर शर्मा को सपोर्ट करेगा उसे मारा जाएगा। इन खबरों के बाद सीतामढ़ी के SP हरकिशोर राय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरी घटना की जानकारी दी।

SP ने बताया कि विवाद सिगरेट के धुआं फेंकने का है, जहां कुछ लड़के चाय की दुकान पर सिगरेट पी रहे थे, जिनमें से एक ने बाकि लड़को पर सिगरेट से धुआं छोड़ा दिया। हमने इस मामले को जांच के बाद खत्म कर दिया था। यह मामला नूपुर शर्मा से बिल्कुल जुड़ा नहीं है, मेनस्ट्रीम मीडिया में खबरें झूठी चलाई जा रही है, हम पीड़ित का दुबारा बयान दर्ज करेगें।

इस मामले में मिल्लत टाइम्स के रिपोर्टर मेराज आलम ने पूरी जानकारी लेने के लिए गांव के सरपंच से बात की उन्होंने भी यह बताया कि मीडिया में हिंदू-मुस्लिम एकंल देकर गलत खबर चलाई जा रही है, यह केवल मामूली विवाद था, सिगरेट के धुआं को लेकर दो लोगों में आपसी विवाद हुआ यहां नूपुर शर्मा को लेकर कोई विवाद नही है।

 


Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top