नई दिल्ली, यूपी की राजधानी लखनऊ में तिरंगा यात्रा निकाल रहे बाइक सवारों के बीच आपस में टकराव हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीत मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया।
इस घटना में एक युवक घायल होने खबर है। फिलहाल पुलिस ने मामला शांत करा दिया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। मामला आशियाना के बंगला बाजार इलाके का बताया जा रहा है। दऱअसल लखनऊ के किला चौकी इलाके से स्वाधीनता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी।
इस यात्रा में बाइक पर सवार युवक किसी बात को लेकर आपस में ही भिड़ गए। लोगों ने मामले के बारे में पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पुलिस फोर्स भेजी गई है। बताया जा रहा है कि आशियाना इलाके में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच पहले से तनाव चल रहा था।
बताया जा रहा है कि आज तिरंगा यात्रा के दौरान एक गुट तेलीबाग इलाके का शामिल था और दूसरा गुट बंगला बाजार इलाके का था। इन दोनों गुटों के बीच तिरंगा यात्रा के दौरान विवाद हो गया. इस दौरान दोनों गुटों में मारपीट के बाद एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके गए।
वहीं एसएचओ आशियाना ने इस मामले के संबंध में बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान आपस में हुए विवाद में एक लड़का घायल हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
लखनऊ : तिरंगा यात्रा निकाल रहे एक ही समुदाय के दो गुट भिड़े
◆पथराव से कई गाड़ियां और दुकानें हुई क्षतिग्रस्त, भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा pic.twitter.com/zzyHvSSBiJ
— News24 (@news24tvchannel) August 15, 2022
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times