बिहार सीतामढ़ी (मेराज़ आलम):आरजेडी जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी। शुक्रवार को पार्टी के जिलाध्यक्षों के नाम पर मोहर लगने के साथ ही कई दिनों से लग रहे कयासों पर विराम लग गया। आरजेडी ने इस साल होनेवाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अतिपिछड़ा वर्ग को सबसे अधिक जिलों की कमान सौंपी है।
इसके बाद पार्टी ने ‘एम-वाई’ समीकरण को साधने के लिए 12 यादव और 12 मुसिलम को जिलाध्यक्ष बनाया है। अनुसूचित जाति के लोगों को आठ जिलों की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा राजपूत समाज के दो लोगों को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि भूमिहार समाज से एक समर्पित कार्यकर्ता को जिले की कमान सौंपी गई है। इस प्रकार 50 में कुल 49 जिलाध्यक्षों की सूची राजद ने जारी कर दी है। सिर्फ पटना ग्रामीण के जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं की गई है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने सूची जारी करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता का पूरा ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के पटना पहुंचते ही सूची जारी कर दी गई। बताया जा रहा है कि पटना में ग्रामीण और महानगर दो जिलाध्यक्ष होंगे, लेकिन अबतक एक की सूची जारी नहीं की गई है। 9 फरवरी को जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। दो दिनों के अंदर प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी जाएगी।
कौन बने कहां के जिलाध्यक्ष
1 पश्चिमी चंपारण (बेतिया) – मो. इफ्तेखार अहमद उर्फ मुन्ना त्यागी
2 पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) – सुरेश यादव
3 बगहा – विजय कुमार महतो
4 गोपालगंज – राजेश कुशवाहा
5 सिवान – परमात्मा राम
6 सारण – सुनील राय
7 वैशाली – वैद्यनाथ चंद्रवंशी
8 मुजफ्फरपुर – रमेश गुप्ता
9 मुजफ्फरपुर महानगर – मो. शाहिद इकबाल मुन्ना
10 सीतामढ़ी – मो. अश्फाक उर्फ चांद
11 शिवहर – कुंवर धर्मेंद्र सिंह
12 मधुबनी – भरत मंडल
13 दरभंगा – रामनरेश यादव
14 दरभंगा महानगर – वरुण महतो
15 समस्तीपुर – राजेंद्र सहनी
16 बेगूसराय – मोहित यादव
17 बेगूसराय महानगर – शिवजी महतो
18 सुपौल – महेन्द्र सरदार
19 सहरसा – मो. ताहिर हुसैन
20 मधेपुरा – जयकान्त यादव
21 अररिया – सुरेश पासवान
22 किशनगंज – मो. सरवर आलम
23 पूर्णिया – मिथलेश दास
24 पूर्णिया महानगर – मो. सबी अहमद
25 कटिहार – अब्दुल गनी
26 भागलपुर – चंद्रशेखर यादव
27 भागलपुर महानगर – मो. मास्टर सलाउद्दीन
28 बांका – अर्जुन प्रसाद ठाकुर
29 मुंगेर – देवकीनंदन बिंद
30 मुंगेर महानगर – मो. सैयद जुनैद
31 खगड़िया – कुमार रंजन सिंह उर्फ पप्पू
32 लखीसराय – प्रह्लाद यादव
33 शेखपुरा – संजय कुमार
34 जमुई – सरजू यादव
35 नालंदा – अशोक हिमांशु
36 बिहारशरीफ – मो. खुर्शीद अंसारी
37 बाढ़ – महेश सिंह
38 पटना – जारी नहींं किया गया है.
39 पटना महानगर – मो. महताब आलम
40 भोजपुर – बीरबल यादव
41 बक्सर – शेषनाथ सिंह
42 रोहतास – गिरिजा चौधरी
43 कैमूर – अकलू राम
44 औरंगाबाद – सुरेश महतो
45 जहानाबाद – महेश ठाकुर
46 अरवल – जगजीवन राम
47 गया – मो. खुर्शीद आलम
48 गया महानगर – जितेन्द्र यादव
49 नवादा – महेंद्र कुमार
50 नवगछिया – अलख निरंजन पासवान
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times