नई दिल्ली, देश में मुसलमानों के साथ लिंचिंग होना आम बात हो गई है। ताजा मामला भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र का है। जहां एक मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा गया।
इतना ही नहीं उसे जय श्रीराम के नारे तक लगवाए गए। दऱअसल जब मुस्लिम शख्स अपने घर जा रहा तब कुछ हिंदू संगठन के लोगों ने उसे रोका और उसका धर्म पूछने लगे। उसके बाद उसे मुस्लमान होने पर उसे पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं युवक के साथ गाली गलौज भी कर रहे थे।
उस शख्स को बेरहमी से पीटते हुए जबरदस्ती जय श्रीराम के नारे लगवाए। इस घटना का वीडियो सोशल माडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह मामला मंगलवार रात का है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया गया है। सवाल यह उठता है कि ऐसी घटनाओं पर हमारे पीएम चुप कैसे रहते है। क्या यही है उनका सबका साथ सबका विश्वास।
https://twitter.com/AshrafFem/status/1504444713658564610
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times