बीजेपी विधायक का मुसलमानों को लेकर विवादित बयान, कहा-हिंदू जाग गया तो दाढ़ी नोच चुटिया बना देगा

admin

admin

18 February 2022 (Publish: 12:50 PM IST)

नई दिल्ली, यूपी में चुनावी माहौल जारी है। सभी पर्टियां जनता को लुभाने में लगी है। वहीं इस बीच जाति-धर्म का मुद्दा काफी जोर शोर से उठता जा रहा है।

ऐसे में अमेठी में चुनाव प्रचार करने गये भाजपा विधायक मयंकेश्वर सिंह ने भी एक विवादित बयान दिया है। विधायक ने  चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि अगर हिंदू जाग गया तो दाढ़ी नोचकर चुटिया बना देगा।

उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक विशेष समुदाय के खिलाफ कहते दिखाई दे रहे हैं कि अगर हिंदुस्तान का हिंदू जाग गया तो दाढ़ी नोच कर चुटिया बना देगा। साथ उसने कहा कि हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना होगा। चुनाव के करीब बीजपी के नेताओं का ऐसा बयान आना वकाई शर्मनाक है।

बता दें कि मयंकेश्वर सिंह अमेठी की तिलोई विधानसभा से विधायक हैं। इस बार भी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है। वह अपने बयान में कहते है कि हिंदुस्तान का हिंदू जाग गया तो दाढ़ी नोच कर चुटिया बना देगा। इसके आगे विधायक सिंह ने कहा कि अगर हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना होगा।

वरना जिस तरह बंटवारे के समय जैसे सब पाकिस्तान चले गए थे, वैसे आप भी चले जाइए। वहीं तिलोई में भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर सिंह के खिलाफ सपा ने नईम को टिकट दिया है।

नईम का नाम लिये बिना सिंह ने कहा कि जगदीशपुर से एक सज्जन आए हैं जो बीस साल पहले आए थे। उन्हें बीस साल बाद फिर से यहां के लोगों की याद आई है। उन्होंने कहा कि अगर वो जीते तो आप लोग सोचो क्या हाल होगा। सिंह ने कहा कि अगर प्रदेश में सपा की सरकार आई तो अयोध्या में राम मंदिर का काम बंद हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मथुरा-काशी में भी अयोध्या की तरह मंदिर बनेगा। अगर बहुत ज़्यादा झंझट हो तो मुसलमान पाकिस्तान चले जाएं।

विधायक मनकेश्वर शरण आगे कहते हैं कि अपना यह क्षेत्र बहुत ही शांतिप्रिय रहा है। ऐसा व्यक्ति अगर जीत गया तो आप लोग सोचें कि क्या हाल होगा। इसके बाद वो काफी आक्रमक अंदाज में कहते हैं आज से करीब 492 साल पहले इसी तरह का एक गुंडा-बदमाश भारत आया था। जिसने अयोध्या जिले में जहां भगवान राम पैदा हुए थे। वहां पर जो मंदिर था उसे गिरा कर मस्जिद बना दिया था।

इन 492 सालो में हम लोगों ने करीब 67 लड़ाईयां लड़ी, लाखों हिंदू जिसमे शहीद हुए। लेकिन मंदिर हम लोगों को वापस नहीं मिल पाया। विधायक ने आगे कहा 1947 में देश आजाद हुआ लगभग 60 सालों तक यहां कांग्रेस का राज रहा लेकिन मंदिर मुद्दे को सुलझाने का काम नहीं किया। मनकेश्वर सिंह ने कहा मथुरा में, काशी में और अयोध्या में अगर मंदिर बनवाना है तो कमल को खिलाना है।

 

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top