बिहार : रेप का विरोध करने पर महिला को बदचलन बताकर भरी पंचायत में लोहे की रॉड से पीटा

BIHAR
admin

admin

24 March 2022 (Publish: 03:36 PM IST)

नई दिल्ली : (रुखसार अहमद) बिहार के मधेपुरा से एक महिला के साथ बदसूलकी की घटना सामने आई है। जिसे देखकर इंसयानित शर्मसार हो सकती है। मधेपुरा में एक महिला को सार्वजनिक तौर पर न केवल पीटा गया बल्कि उसका चीरहरण किया जा रहा है। ऐसी तालिबानी हरकत पूरे गांव के सामने पंचों के आदेश पर की जा रही है।

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि पंचों ने महिला को बदचलन करार देकर अर्धनग्न कर गरम बांस से पीटने की सजा सुनाई। महिला का गुनाह यह था कि उसने दुष्कर्म की कोशिश कर रहे कुछ लोगों का विरोध किया था। उसी के बाद से महिला के साथ ऐसा सलूक किया गया।

एक महिला के साथ इस तरीके का व्यवहार शर्मनाक है। बता दें कि पंचों के इस फरमान के बाद भरी सभा में पहले लकड़ी जलाई गई। उसमें बांस का एक डंडा गर्म किया गया। फिर महिला को अर्धनग्न कर उसी डंडे से उसे बेहोश होने तक पीटा गया। घटना 19 मार्च की है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में कुछ लोगों ने कथित तौर पर महिला को खेत में किसी गैर मर्द के साथ देखा था। तब उन्होंने इसे वहां पीटा, फिर पंचायत बुला ली। पंचायत में पंचों के आदेश पर वहां मौजूद लोगों ने उसकी साड़ी खींची। फिर उसे जमकर पीटा। मारपीट के बाद उसको डराया भी गया। डर के मारे उसने पुलिस को इस बारे में नहीं बताया।

इस बीच कुछ लोग बचाव में भी आए और महिला को अस्पताल पहुंचाया, पर उस दिन घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। इधर, पंचायत में महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी आरोपी हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

 

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top