भाजपा-जदयू 17-17 सीट और लोजपा 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी उम्मीदवार
मिल्लत टाइम्स,पटना: लोकसभा चुनाव के लिए बिहार एनडीए में रविवार को सीटों का ऐलान हो गया। 2014 लोकसभा चुनाव में 22 सीट जीतने वाली भाजपा इस बार पटना साहिब, पाटलिपुत्र, मुजफ्फरपुर, आरा समेत 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा ने गया, सीवान, वाल्मीकिनगर, गोपालगंज, झंझारपुर, नवादा सीट अपने सहयोगियों के लिए छोड़ दी हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नवादा सीट रामविलास पासवान की पार्टी लोजपाके खाते में गई है।
शनिवार देर रात भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में सीटों के बंटवारे पर मुहर लगी। इसके बाद रविवार की सुबह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इन सीटों पर बात हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात हुई। इसके बाद ही सीटों का ऐलान किया गया।
तय सीटें-
2014 में भाजपा को 22 सीटों पर मिली थी जीत, इस बार 17 पर लड़ेगी चुनाव:
भाजपा को मिली सीटें 2014 में कौन जीता था
पटना साहिब भाजपा
पाटलिपुत्र भाजपा
मुजफ्फरपुर भाजपा
आरा भाजपा
बक्सर भाजपा
पूर्वी चंपारण भाजपा
पश्चिमी चंपारण । भाजपा
शिवहर भाजपा
सारण भाजपा
मधुबनी भाजपा
दरभंगा भाजपा
उजियारपुर भाजपा
बेगूसराय भाजपा
सासाराम। भाजपा
औरंगाबाद भाजपा
महाराजगंज । भाजपा
अररिया राजद
17 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगाजदयू:
जदयू को मिली सीटें 2014 में कौन जीता
गया भाजपा
सीवान भाजपा
वाल्मीकिनगर भाजपा
गोपालगंज भाजपा
झंझारपुर भाजपा
मुंगेर लोजपा
बांका राजद
सुपौल कांग्रेस
मधेपुरा राजद
किशनगंज कांग्रेस
सीतामढ़ी रालोसपा
काराकाट रालोसपा
पूर्णिया जदयू
नालंदा जदयू
जहानाबाद रालोसपा
कटिहार एनसीपी
भागलपुर राजद
6 सीटें लोजपा के खाते में:
लोजपा को मिली सीटें 2014में कौन जीता
हाजीपुर लोजपा
जमुई लोजपा
वैशाली लोजपा
समस्तीपुर लोजपा
खगड़िया लाेजपा
नवादा भाजपा
भाजपा ने इन जीतीं हुई सीटों को छोड़ा:गया, सीवान, वाल्मीकिनगर, गोपालगंज, झंझारपुर, नवादा।
सीमांचल मुस्लिम बहुल क्षेत्र मे जदयू का फोकस
2014 में एनडीए बिहार के सीमांचल में एक भी सीट पर जीत नहीं दर्ज कर पाई थी। यहां की सीटों पर मुस्लिम और यादव वोटरों का प्रभाव है। इस क्षेत्र में आने वाली सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और मधेपुरा सीट की जिम्मेदारी इस बार जदयू को दी गई है। जदयू इन पांचों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा।
गिरिराज को बेगूसराय से टिकट दे सकती है भाजपा
भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सीट नवादा लोजपा के खाते में गई है। चर्चा है कि गिरिराज को भाजपा बेगूसराय से टिकट दे सकती है। क्योंकि, भाजपा ने यह पहले ही साफ कर दिया है कि किसी भी मंत्री का टिकट नहीं कटेगा।
भागलपुर सीट नहीं छोड़ना चाहती थी भाजपा
सीट बंटवारे के दौरान भागलपुर को लेकर काफी पेंच फंसा था। भाजपा भागलपुर सीट को नहीं छोड़ना चाहती थी, यहां से पिछली बार भाजपा के टिकट पर शहनवाज हुसैन ने चुनाव लड़ा था। हालांकि, राजद उम्मीदवार से हार गए थे। लेकिन, बाद में भाजपा ने भागलपुर जदयू के लिएछोड़ दी। चर्चा है कि अब भाजपा अररिया से शहनवाज हुसैन को मैदान में उतार सकती है।
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times