पुरे उत्तर भारत में गेहूं,चना तथा सरसों फसल कटाई व खरीद के सम्बंध मे अशफाक कायमखानी ने सरकार को लिखे पत्र।

admin

admin

28 March 2020 (Publish: 05:14 PM IST)

माननीय प्रधानमंत्री,
नरेन्द्र मोदीजी,
भारत सरकार
नई दिल्ली।
विषय-पुरे उत्तर भारत में गेहूं, चना तथा सरसों की फसल पक रही है। उसकी कटाई व खरीद के सम्बंध मे।
माननीय।
कोराना वायरस के प्रभाव से आम लोगो को बचाने के लिये भारत व राज्य सरकारों की तरफ से लोकडाऊन चल रहा है। सरकारी आदेश की आम भारतीय पूरी तरह पालन भी कर रहा है। ऐसे हालात मे दिहाड़ी मजदूर पैदल या फिर सरकार द्वारा उपलब्ध साधनों से अपने अपने घर जा चुके है एवं जा रहे है।

उत्तरी भारत मै गेहूं, चना ओर सरसों की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। उनकी समय पर कटाई होना अति आवश्यक है। लोकडाऊन के कारण किसान अपने घरो मे रहने को मजबूर होने के कारण वो फसल कटाई नही कर पा रहा है। फसल कटाई के लिये कोई ना कोई रास्ता निकालना चाहिए। वही किसान की फसल की सरकारी खरीद उनके खेत से ही करने के उपाय करना होगा।
भवदीय
अशफाक कायमखानी
साबिक मेम्बर-राजस्थान राज्य मदरसा बोर्ड,
सीकर-राजस्थान।
पिन-332001
मोबाइल-9414313052
प्रतिलिपि-मुख्यमंत्री
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, बिहार, यूपी, गुजरात व अन्य प्रदेश

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top