दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर थाने के बोर्ड से हटाया उर्दू शब्द

Jamia
admin

admin

14 February 2022 (Publish: 04:17 PM IST)

स्वतंत्र पत्रकारिता और ताज़ा खबरों के लिए मिल्लत टाइम्स ऐप से जुड़ें।

ऐप मौजूद है तो खुलेगा, वरना Google Play खुलेगा।

ऐप खोलें / डाउनलोड करें

नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर थाने के बोर्ड से उर्दू में लिखे शब्द को हटा दिया है। पहले जामिया नगर थाना हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू तीनों भाषा में लिखा होता था। लेकिन अब उर्दू को हटा दिया गया है। इस तरह से बोर्ड से उर्दू शब्द को हटाना बहुत चिंताजनक की बात है।

इस बारे में ओखला प्रेस क्लब की एक ऑनलाइन मीटिंग हुई। जिसमें जामिया नगर पुलिस स्टेशन में नये लगे बोर्ड में उर्दू की लिखावट हटाये जाने की निंदा करते हुए उसे दोबारा बोर्ड पर हिंदी अंग्रेज़ी और उर्दू को भी लिखने की मांग की गई है।

ओखला प्रेस क्लब के चेयरमैन और वरिष्ठ पत्रकार एम अतहरूद्दीन मुन्ने भारती के नेतृत्व में इस ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार रुमान हाशमी और सुहैल अंजुम के साथ जमशेद इक़बाल शामिल थे।

जिन्होंने अपने बयान में कहा कि उर्दू देश की शान है और जब से जामिया नगर पुलिस स्टेशन क़ायम हुआ है तभी से पुलिस स्टेशन बोर्ड पर हिंदी, अंग्रेज़ी के साथ ही उर्दू में भी थाने का नाम लिखा है।

लेकिन 2022 साल की शुरुआत में स्टेशन का बोर्ड बदला गया तो उर्दू को हटा दिया गया जो बेहद अफसोसनाक बात है। उर्दू शब्द को हटाए जाने पर मिल्लत टाइम्स के चीफ एडिटर शम्स तबरेज कासमी ने भी ट्वीट करते हुए, उसकी दोबरा मांग की है।


Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top