दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, अप्रैल में होने की संभावना

election
admin

admin

09 March 2022 (Publish: 11:01 AM IST)

नई दिल्ली :  दिल्ली में नगर निगम चुनाव का इंतजार खत्म हो गया है। आज शाम पांच बजे चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली के तीनों नगर निगम क्षेत्र में एक साथ चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजधानी में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के तीनों नगर निगम के चुनाव अप्रैल के दूसरे हफ्ते में होने की संभावना बनी हुई है। 15 अप्रैल से पहले काउंटिंग भी हो जाएगी। इसके लिए 38 काउंटिंग सेंटर पर वोटों की गिनती की जाएगी। वहीं दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव को लेकर अपनी तमाम तैयारियां पूरी कर ली है।

इसके अलावा करीब 1 लाख से अधिक कर्मचारी चुनावी प्रक्रिया को पूरा करने में लगाए जाएंगे, साथ ही कुछ फीसदी कर्मचारी रिजर्व रहेंगे। यानी यदि कोई कर्मचारी किसी कारण से अपनी ड्यूटी में नहीं आ सका, तो उसकी जगह पर रिजर्व कर्मचारी का इस्तेमाल किया जाएगा।

दरअसल दिल्ली के तीनों नगर निगमों पर बीजेपी का कब्जा है। बीजेपी ने लगातार तीसरी बार निगम चुनाव जीता है, लेकिन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सत्ता में आने की लगातार कोशिश कर रही हैं। अप्रैल महीने में दिल्ली के तीनों निगमों दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

 

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top