दिल्ली : दहेज नहीं देने पर महिला को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

admin

admin

06 September 2022 (Publish: 03:46 PM IST)

नई दिल्ली, दिल्ली के मंडावली इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पांच लाख रुपये दहेज़ नहीं देने पर एक महिला को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया। पति और ससुराल वालों ने इस घटना को अंजाम दिया।

जिसके बाद गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर पुलिस से एक्शन लेने की मांग की है। स्वाति मालीवाल ने मंडावली थाना को नोटिस जारी कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। बीते 15 दिनों से उसे पांच लाख रुपए लाने का दबाव बनाया जा रहा था। उसे लगातर टॉर्चर किया जा रहा था। दो सितंबर को उसके पति ने उसके शरीर पर कोई केमिकल छिड़क पर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।

इस घटना को दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ट्वीट कर बताया कि दिल्ली के मंडावली इलाके में एक महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने पांच लाख रुपए दहेज के लिए जलाकर मारने का प्रयास किय। लड़की अभी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है।

हम दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। मामले में आरोपी तुरंत अरेस्ट होने चाहिए। इस पूरी घटना पर पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला किस हालात में जली है, अगर उसे जलाने का प्रयास किया गया है तो इसमें कौन-कौन शामिल है।

 

 

 

 

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top