नई दिल्ली (रुखसार अहमद) देश और दुनियां के कोने कोने से इस्लाम धर्म अपनाने की खबर आती रहती है। कुछ दिन पहले सऊदी अरब में ब्रिटेन के राजनयिक ने इस्लाम कबूल किया था। जेद्दाह में ब्रिटिश कौंसुल जनरल अशर ऐसे दूसरे ब्रितानी राजनयिक हैं, जिन्होंने इस्लाम कबूला है।
वहीं ब्रिटेन में एक पार्टी गर्ल ने अपनी पुरानी जिंदगी छोड़ कर इस्लाम अपनाया था। अब घाना की एक्ट्रेस रोसमंड एलेड ने ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम को अपनाया है। इस्लाम कबूल करने के बाद कई लोगों ने उन्हें परेशान भी किया इतना ही नहीं उन्हें इस्लाम छोड़ने को कहा, लेकिन वह अपने इरदों में डटी रही।
एक तरफ जहां इस्लाम को लेकर गलत अफवाह फैलाई, बदनाम किया जाता, उतनी तेजी से इस्लाम फैलता जा रहा है, यही इस्लाम की खूबसूरती है। मुसलमान बनने के बाद रोसमंड एलेड ने एक बयान जारी किया है, उन्होंने कहा वे अपना आगे का जीवन इस्लाम धर्म के मुताबिक बिताना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि इस क्रम में वे छोटे कपड़े और रिवीलिंग ड्रेस कभी नहीं पहनेंगी। उन्होंने कहा कि वो आने वाले समय में ऐसी चीज नहीं करेंगी जो उन्हें इस्लाम से दूर करे।
एक्ट्रेस ने कहा कि अच्छा मुस्लिम बनने के लिए वे हर चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है और वो शरीर ढकने वाले कपड़े पहनकर हमेशा खुश रहेंगी क्योंकि ढके कपड़ों में भी वो ग्लैमरस ही दिखेंगी। रोसमंड ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाने की वजह बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने नौ साल के बेटे की वजह से इस्लाम धर्म अपनाया है। मेरे बेटे के पिता मुस्लिम हैं।
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times