हरियाणा कांग्रेस के उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी आफ़ताब अहमद ने आज पलवल के पेलक गांव में एक कथा कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और विधानसभा चुनाव की भी सभी तैयारियां पूरी हो गई है।
पत्रकारों से बातचीत में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चौधरी आफ़ताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में पूरी तरह से एकजुट है और हरियाणा में बिना किसी गठबंधन के स्पष्ट सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस में कोई फूट नहीं है।
चौधरी आफ़ताब अहमद ने हरियाणा कांग्रेस की कार्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भुपेंद्र सिंह हुड़ड़ा को बनाने पर प्रतिक्रिया देतदेते हुए कहा कि लोकसभा व विधानसभा में सभी कांग्रेसी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ साथ हर वर्ग का समर्थन उन्हें मिलेगा चाहे वो किसान हों, गरीब मजदूर हों, आम आदमी हो। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधान राहुल गांधी ने सही निर्णय लिया है। हरियाणा के प्रभारी के तौर पर गुलाम नबी आज़ाद हैं जिनके मार्गदर्शन में हरियाणा में लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज करेगी।
प्रभारी के तौर पर गुलाम नबी आज़ाद का तजुर्बा व उनकी रणनीति प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को भारी लाभदायक साबित होंगे।
अपने गुड़गांव से लोकसभा चुनाव लडने पर उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आदेश दिया तो वो लोकसभा चुनाव में गुड़गांव से ना केवल लडेंगे बल्कि जीत कर इलाके का देश की सबसे बड़ी पंचायत में मजबूत प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस दौरान हरियाणा पी सी सी सदस्य चौधरी महताब अहमद, हाजी युनुस खान, एडवोकेट अहशन फिरोज सहित काफ़ी लोग मौजूद थे।
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times