कश्मीर: पुलिस ‘क्रॉस फायरिंग’ में आम नागरिक शोएब की मौत, परिवार वालों ने लगाई इंसाफ की गुहार

admin

admin

15 May 2022 (Publish: 02:06 PM IST)

नई दिल्ली : (रुखसार अहमद) कश्मीर में मुसलमानों के साथ लगातार जुल्म बढ़ता जा रहा है। कभी वह आतंकियों का शिकार हो जाता है, तो सुरक्षाबलों का। दरअसल शोपिंया जिले के तुर्कवागाम इलाके में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई।

इस घटना में  20 साल के आम नागरिक शोएब की मौत हो गई। पहले शोहब को गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं इस मामले में परिवार वालों ने इंसाफ की गुहार लगाई है। परिवार वालों का कहना है कि हमारे बेटे की हत्या की गई, हमे इसांफ चाहिए।  इस बीच उन्होंने प्रर्दशन करना शुरू कर दिया।  सोशल मीडिया पर शोएब के परिवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते-बिलखते इसांफ मांग रहे है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि शोएब ‘क्रॉस फायरिंग’ में घायल हो गया था। जिसके ूबाद उसकी मौत हो गई।

इससे पहले भी कशमीर में तीन लोगों की हत्या हुई थी। आरोप था कि सुरक्षाबलों ने तीन लड़को की बेरहमी से हत्या कर दी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। शोएब की हत्या ऐसे मौके पर हुई है जब हाल ही में एक कशमीरी पड़िंत की हत्या का मुद्दा चल रहा है।

https://twitter.com/cjwerleman/status/1463603711712772098

फिलहाल इस मामले में परिवार वाले न्याय की मांग कर है। बता दें इस मामले में पुलिस ने बताया कि, शोपियां से जोड़ने वाले पुल के पास सुरक्षा जवानों की ज्वाइंट फोर्स पेट्रोलिंग पर निकली थी। उसी दौरान आतंकियों ने इस टीम पर फायरिंग कर दी।

जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। वहीं दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी के बीच एक स्थानीय नागरिक इसकी चपेट में आ गया।

जिसकी पहचान शोएब अह गनी के तौर पर हुई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं हाल ही में खबर आई थी कि  आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या कर दी थी।

 

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top