नई दिल्ली, (रुखसार अहमद) असम में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। लोग बाढ़ के चलते बेघर हो गए हैं तो कई लोगों ने जान भी गवां दी है। इस मुसीबत में बॉलिवुड स्टार आमिर खान मदद के लिए आगे आए हैं।
हाल ही में असम के सीएम रिलीफ फंड के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने सीएम रिलीफ फंड में आर्थिक मदद की है ताकि विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की सहायता की जाए।
असम का जो हाल है सरकार उसपर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही। सरकार की तरफ से अबतक असम में कोई बड़ी मदद नहीं गई। इससे पहले AIUDF के अध्यक्ष और सांसद बदरुद्दीन अजमल अपनी तरफ से लोगों की खूब मदद कर रहें है। साथ ही उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा है कि असम में बाढ़ हर साल आती है इसीलिए इसे राष्ट्रीय मुद्दा बनाया जाए और जल्द से जल्द केंद्र सरकार असम के बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए दस हजार करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान करे।
बता दें कि एक सप्ताह से ज्यादा का समय हो गया है, असम राज्य भयंकर बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है। कोने-कोने में पानी भर गया है। बाढ़ में मारे गए मृतकों के परिवार के लिए उनके दाह-संस्कार के लिए भी काफी समस्या का सामना करना पड़ा है। क्योंकि शमशान घाट भी बाढ़ के पानी से भर गए हैं। धीरे-धीरे असम राज्य की मदद के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने भी असम राज्य के लिए 25 लाख की रकम दान की है। एक्टर के इस निर्णय की हर कोई तारीफ कर रहा है।
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times