देशभर में शुरू होगा SIR का तीसरा चरण, 16 राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के 36.73 करोड़ लोगों का होगा वेरिफिकेशन

Millat Times Staff

Millat Times Staff

14 May 2026 (Publish: 09:22 AM IST)

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। यह अभियान 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चलाया जाएगा।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में करीब 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर 36.73 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी सहयोग करेंगे। तीसरे चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पंजाब, ओडिशा, झारखंड, दिल्ली समेत 16 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश शामिल किए गए हैं।

SIR के तीसरे चरण का पूरा कार्यक्रम

1 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

  • ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर
    अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 6 सितंबर 2026
  • दादरा एवं नगर हवेली और दमण एवं दीव
    अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 11 सितंबर 2026
  • उत्तराखंड
    अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 15 सितंबर 2026
  • आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़
    अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 22 सितंबर 2026

1 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले राज्य

  • तेलंगाना और पंजाब
    अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 1 नवंबर 2026
  • कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली
    अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 7 नवंबर 2026
  • नागालैंड
    अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 22 नवंबर 2026
  • त्रिपुरा
    अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 23 दिसंबर 2026

पहले दो चरणों में 59 करोड़ मतदाताओं का हुआ सत्यापन

निर्वाचन आयोग ने बताया कि पहले दो चरणों में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 59 करोड़ मतदाताओं का पुनरीक्षण किया जा चुका है। इसमें 6.3 लाख से अधिक बीएलओ और 9.2 लाख बीएलए शामिल हुए थे।

तीन क्षेत्रों में बाद में होगा कार्यक्रम

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में यह प्रक्रिया बाद में कराई जाएगी। आयोग के मुताबिक, इन क्षेत्रों में मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए अलग से कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top