CAA के खिलाफ लङाई जारी रहेगी,हम भी देखें कि इनकी जेल में कितनी जगह और‌बंदूक में कितनी गोलियां हैं:उदित राज

admin

admin

28 December 2019 (Publish: 04:21 PM IST)

नई दिल्ली : देश भर नागरिकता संशोधन बिल और NRC पर जमकर प्रदर्शन हो रहा है। CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जामिया के छात्रो पर पहले दिल्ली पुलिस ने बरबर्ता की और अब UP में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर UP पुलिस ने बर्बरता की सारी हदें तोड़ दी है। जिसके खिलाफ देशभर में आवाज़ें उठ रही है।

इसी बीच डॉ उदित राज ने बीजेपी सरकार पर जम कर हमला बोला है उन्हों ट्वीट कर कहा है इस निकम्मी सरकार के खिलाफ आज देश के हर कोने से आवाज उठ रही है। पूरा देश जल रहा है। लाठी और बंदूक के दम पर नागरिकों की आवाज दबाई जा रही है। पर, यह लङाई जारी रहेगी। हम भी देखें कि इनकी जेल में कितनी जगह और इनके बंदूक में कितनी गोलियां हैं

बताते चलें की नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज़ी से बढ़ता जा रहा है।इसी बीच दिल्ली के जामा मस्जिद से एकबार फिर इस कानून के विरोध में लोगों ने आवाज़ बुलंद की लोगों का कहना है जब तक इस काले कानून को वापस नहीं लिया जाता तब तक उनका शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

तो वहीं नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन 15 दिन से जारी हर रोज़ लोग इस क़ानून के खिलफ लोग विरोध कर रहे हैं जामिया के छात्रों पर दिल्ली पुलिस ने जिस तरह की बर्बरता की उसके बाद इस प्रदर्शन को और बल मिला। इस ठिठुरती ठंड में प्रदर्शन कर रहे जामिया के छात्रों को समर्थन देने आज विधायक अलका लांबा भी पहुंची

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top