दिल्ली की एतिहासिक फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अब अरुण जेटली रखा जाएगा,डीडीसीए ने घोषणा की

admin

admin

27 August 2019 (Publish: 04:50 PM IST)

खेल डेस्क:दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखने का फैसला किया। जेटली का निधन शनिवार को दिल्लीएम्स में हो गया था। वे डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष थे। स्टेडियम का नाम अब अरुण जेटली स्टेडियम होगा। हालांकि, ग्राउंड का नाम फिरोज शाह कोटला ही रहेगा।

इसके नामकरण के लिए 12 सितंबर को एक कार्यक्रम होगा। इस दौरान स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम पर रखा जाएगा। इसकी घोषणा पहले ही कर दी गई थी। कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री किरण रिजिजू शामिल होंगे।

‘जेटली के प्रोत्साहन से कोहली, सहवाग और गंभीर जैसे खिलाड़ी आगे बढ़े’
डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, ‘‘अरुण जेटली के सहयोग और प्रोत्साहन से विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, ऋषभ पंत और कई अन्य खिलाड़ी भारत के लिए खेले। वे आगे बढ़े और देश का गौरव बढ़ाया।’’ जेटली जब अध्यक्ष थे तब स्टेडियम का आधुनिकीकरण किया गया था। दर्शक क्षमता को भी बढ़ाया गया था। उन्होंने विश्वस्तरीय ड्रेसिंग रूम भी बनवायाथा।(इनपुट भास्कर)

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top