नई दिल्ली, मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष चुन लिया गया हैं। खड़गे एक ‘सेल्फ मेड मैन’ हैं जो बौद्ध धर्म को मानते हैं और बहुभाषाविद हैं। खड़गे कन्नड़ के अलावा अंग्रेजी और मराठी, उर्दू, तेलुगू और हिंदी जैसी 6 अन्य भाषाओं में भी प्रवीण हैं।
खड़गे कर्नाटक से ऐसे दूसरे नेता हैं जो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर पहुंचे हैं। उनसे पहले कर्नाटक के ही एस निजलिंगप्पा 1968 में पार्ची अध्यक्ष बने थे। इसके अलावा जगजीवन राम के बाद खड़गे पार्टी के दूसरे दलित अध्यक्ष भी हैं।
खड़गे हॉकी, फुटबॉल और कबड्डी के खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने कानून की पढ़ाई की है। वे डॉ मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय श्रम मंत्री के पद पर रह चुके हैं। कर्नाटक में खड़गे को सोलीलादा सरदारा यानी अविजित योद्धा के तौर पर पुकारा जाता है। साल 2019 में चुनाव हारने के पहले अपने 50 साल के राजनीतिक जीवन में खड़गे कोई चुनाव नहीं हारे हैं। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा में लगातार 12 चुनाव जीते थे।
कर्नाटक की राजनीतिक में कम से कम तीन ऐसे मौके आए थे जब मल्लिकार्जुन खड़गे लगभग राज्य के मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गए। वह यूं तो पद के पीछे नहीं दौड़ते हैं, और इसीलिए उनकी जगह पर हर बार किसी अन्य को राज्य की कमान दे दी गई। लेकिन उन्होंने इस फैसले को भी विनम्रता से स्वीकार किया और पार्टी के प्रति अपनी वफादारी में कमी नहीं आने दी। उन्होंने कभी सार्वजनिक तौर पर अपनी निराशा का भी प्रदर्शन नहीं किया।
2013 में कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल के नेता के लिए हुए गुप्त मतदान में खड़गे हार गए थे। अगर ऐसा नहीं होता तो वे मुख्यमंत्री बन सकते थे। लेकिन इस चुनाव के बाद आज तक किसी को नहीं पता है कि इस चुनाव में खड़गे कितने वोट से हारे थे या सिद्धारमैया कितने वोट से जीते थे।
खड़गे के प्रारंभिक जीवन पर नजर डालें तो कुछ रोचक किस्से सामने आते हैं। मसलन बताया जाता है कि 7 वर्ष की उम्र में खड़गे को बिदर जिले में स्थित अपने गांव का घर पिता के साथ छोड़ना पड़ा था क्योंकि हैदराबाद के निजाम की निजी सेना ने गांव पर हमला कर दिया था। बताया जाता है कि खड़गे के पिता खेतिहर मजदूर थे।
1972 में मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी राजनीति में कदम रखा और जिले की गुरमितकल आरक्षित सीट से चुनाव लड़ा। वे यहां से 2008 तक तब तक लगातार चुने जाते रहे, जबतक इस सीट के अनारक्षित नहीं कर दिया गया। इसके बाद खड़गे ने चितपुर को अपना निर्वाचन क्षेत्र बनाया।
फिलहाल इस सीट से उनके पुत्र प्रियांक खड़गे विधायक हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ऐसे उम्मीदवार को तलाश रही थी जो कर्नाटक में तेजी से उभरती बीजेपी को टक्कर दे सके। खड़गे को कलबुर्गी लोकसभा सीट से टिकट दिया गया और उन्होंने यहां से जो बार (2009 और 2014 में) विजय हासिल की।
खड़गे बौद्ध धर्म के अनुयाई हैं और उन्होंने कलबुर्गी में बुद्ध विहार की स्थापना की है जोकि बौद्ध मतानुइयों का एक आध्यात्मिक केंद्र है।
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times