नई दिल्ली, (रुखसार अहमद) बीजेपी के नेता टी राजा सिंह को पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में हैदराबाद पुलिस ने आज एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पहले राजा सिंह को भारी प्रदर्शनों के बीच 23 अगस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि उन्हें कोर्ट से उसी दिन जमानत मिल गई थी। इसके बाद प्रदर्शन और तेज हो गए। प्रदर्शनकारी उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
खबर के मुताबिक राजा सिंह को PD Act के तहत उठाकर चेरलापल्ली की जेल में डाल दिया है। राजा सिंह पर भड़काव बयानबाज़ी, मुस्लिमों, पैगंबर साहब के ख़िलाफ़ की गई टिप्पणी व उसके पिछले आपराधिक रिकॉर्ड के लिए PD एक्ट लगाया है। निवारक निरोध (Preventive Detention) अधिनियम के तहत उन्हीं लोगों को हिरासत में लिया जाता है जो संदिग्ध होते है,या जिनका आपराधिक रिकॉर्ड होता है और उनसे समाज और देश की सुरक्षा को ख़तरा होता है ,यानी तेलंगाना पुलिस ने राजा सिंह पर PD एक्ट लगा बता दिया है कि वह समाज मे रहने लायक़ नही है।
23 अगस्त को बीजेपी ने भी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया था और नोटिस जारी कर जवाब मांगा कि उन्हें क्यों नहीं निष्कासित कर दिया जाए। हैदराबाद के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजा सिंह अपनी कट्टर धार्मिक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं और इस वजह से सुर्खियों में भी बने रहते हैं।
बता दें राजा सिंह ने नबी की शान में गुस्ताखी की थी, लेकिन उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद 12 घंटो के अंदर जमानत दे दी थी। राजा सिंह की रिहाई पर मुसलामनों ने जमकर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद उसे एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं हैदरबाद से कुछ वीडियो वायरल हुई जहां प्रदर्शन कर रहे मुसलमानों पर पुलिस लाठिया बरसती नजर आ रही है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं को घर में घूसकर मारना शुरू कर दिया था। इन वायरल वीडियो के बाद लोगों ने ओवैसी पर भी सवाल उठाए और हैदरबाद सरकार भी। बुधवार को शाह अली बांदा इलाके से 90 लोगों को हिरासत में लिया था।
बता दें राजा सिंह ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और धर्म विशेष की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में सिंह कथित तौर पर धर्म के खिलाफ कुछ टिप्पणी करते दिख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने उन्हें मामले में गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, बाद में एक स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।
राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए AIMIM के प्रमुख असददुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को कहा कि हैदराबाद के कुछ हिस्सों में हुआ प्रदर्शन सीधे तौर पर भाजपा नेता के नफरत फैलाने वाले भाषण का नतीजा है। ट्विटर पर ओवैसी ने कहा कि पुलिस ने 90 लोगों को हिरासत में लिया था और उनके दखल के बाद हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा किया गया।
ओवैसी ने ट्विटर पर कहा था कि यह स्थिति राजा सिंह के नफरत फैलाने वाले भाषण का सीधा नतीजा है। उन्हें जल्द से जल्द जेल भेजा जाना चाहिए। मैं फिर से शांति बनाए रखने की अपनी अपील दोहराता हूं। हैदराबाद हमारा घर है, इसे सांप्रदायिकता का शिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम विधायक अहमद बिन अब्दुल्ला बलाला और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में पार्टी के पार्षद तनाव कम करने के लिए पूरी रात काम करते रहे।
शहर के कुछ संवेदनशील इलाकों में राजा सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। सिंह को एक वीडियो में इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित टिप्पणी करने के लिए 23 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। इस वीडियो को बाद में सोशल मीडिया मंचों ने हटा दिया था।
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times