स्कूल में पानी का मटका छूने पर टीचर ने दलित बच्चे को बेरहमी से पीटा, नस फटने से हुई मौत

admin

admin

14 August 2022 (Publish: 10:11 AM IST)

नई दिल्ली,  राजस्थान के जालोर जिले से एक दलित बच्चे की पीटाई का मामला सामने आया है। जहां एक प्राइवेट स्कूल के टीचर ने उसे इतना मारा की उसकी मौत हो गई।

उस गुनाह था कि उसने दलित होकर टीचर वाले मटके को छू दिया था। इस बात पर स्कूल के टीचर ने उसे इतना मारा की उसकी मौके पर मौत हो गई। बच्चे की उम्र 9 साल की है। इस मामले में 40 साल के टीचर चैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर हत्या और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप लगे हैं। जालोर में इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दी गई है।

सुराणा गांव में एक प्राइवेट स्कूल के तीसरी कक्षा के छात्र इंद्र मेघवाल की 20 जुलाई को पिटाई की गई थी। इसके बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में शनिवार को उसकी मौत हो गई। राज्य के शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जालोर के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि लड़के को बुरी तरह से पीटा गया था। उन्होंने कहा कि बताया गया है कि पीने के पानी का बर्तन छूने के कारण बच्चे की पिटाई की गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी जांच की जानी है।

https://twitter.com/AshrafFem/status/1558493422192758791

बच्चे के पिता देवाराम ने बताया कि स्कूल में जातिवाद के नाम पर मेरे बेटे की पिटाई की गई। सामान्य दिनों की तरह 20 जुलाई को भी इंद्र स्कूल गया था। सुबह करीब साढ़े दस बजे उसे प्यास लगी। उसने स्कूल में रखी मटकी से पानी पी लिया। उसे नहीं पता था कि यह मटकी स्कूल के टीचर छैल सिंह के लिए रखी गई है। इससे सिर्फ छैल सिंह ही पानी पीते हैं।

छैल सिंह ने इंद्र को बुलाया और जमकर पीटा। इतना पीटा की उसकी दाहिनी आंख और कान पर अंदरुनी चोटें आईं। छैल सिंह ने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। पहले तो लगा कि हल्की चोट आई है, लेकिन ऐसा नहीं था। पिटाई के बाद इंद्र की तबीयत खराब होने लगी तो उसे जालोर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले गए।

जालोर से उसी दिन उदयपुर रेफर कर दिया गया था। यहां भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो कुछ दिनों बाद अहमदाबाद ले गए थे। यहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह करीब 11 बजे मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि पिटाई से बच्चे के कान की नस फट गई थी। शनिवार को बच्चे की मौत के बाद शनिवार शाम टीचर छैल सिंह को सायला पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बता दें जालोर के एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा कि मर्डर और SC-ST एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। टीचर को हिरासत में लिया गया है। मटकी वाली बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है। स्कूल में पानी की एक बड़ी टंकी है, वहीं सारे लोग पानी पीते हैं। ऐसी जानकारी सामने आई है। स्कूल में पढ़ाने वाले SC टीचर ने भी यही बात बताई है।

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top