नोएडा : बीजेपी का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से हुआ गिरफ्तार

admin

admin

09 August 2022 (Publish: 10:18 AM IST)

नई दिल्ली,  नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अपनी सोसयाटी की माहिला के साथ गाली-गालोच की जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

उस पर नोएडा पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था। गिरफ्तारी से पहले ओमेक्स सोसायटी में श्रीकांत त्यागी के अवैध कब्जे पर प्रशासन ने बुजडोजर चला दिया था।

दरअसल श्रीकांत और उसके 3 साथियों को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। पुलिस को श्रीकांत की लोकेशन उसके पत्नी के फोन से मिली। नोएडा के कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा, ”आज शाम को श्रीकांत त्यागी सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। उस पर गैंगस्टर एक्ट लगेगा। संपत्ति भी जब्त होगी।”श्रीकांत ने मेरठ में अपने रिश्तेदार के यहां शरण ली थी। सोमवार रात में श्रीकांत ने पत्नी अनु त्यागी को कॉल किया था। पुलिस को यहीं से बड़ी लीड मिली।

पुलिस ने मंगलवार सुबह अनु त्यागी को दोबारा हिरासत में लिया और पूछताछ की। उसके मोबाइल की छानबीन की गई। उसी इनपुट के आधार पर नोएडा पुलिस श्रीकांत त्यागी तक पहुंच गई।

बता दें कि श्रीकांत  पर आरोप है कि उसने नोएडा के सेक्टर-9बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। इसे हटाने के लिए शुक्रवार को सोसाइटी की महिला ने वहां पर पौधे लगाने शुरू कर दिए।

जब इसकी जानकारी भजपा नेता को हुई तो अपनी सत्ता के नशे में महिला के साथ बदतमीजी करने लगा। इतना ही नहीं श्रीकांत त्यागी ने खुलेआम महिला और उसके पति को गालियां दीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। रविवार की रात श्रीकांत के बाउंसर्स ने सोसाइटी में जमकर हंगामा मचाया। इसके बाद सोमवार को श्रीकांत के अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top