संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन ज़ायेद का निधन

admin

admin

13 May 2022 (Publish: 11:27 AM IST)

नई दिल्ली : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का 73 साल की उम्र में निधन हो गया।  शेख खलीफा के निधन पर दुनियाभर के लोगों ने शोक संवेदनाएं जताई है। 2019 में शेख खलीफा चौथी बार पांच साल के कार्यकाल के लिए चुने गए थे।

यूएई की सुप्रीम काउंसिल ने उन्हें फिर से राष्ट्रपति चुना था। शेख खलीफा 3 नवंबर, 2004 से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति थे। शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान को उनके पिता और संयुक्त अरब अमीरात के पहले राष्ट्रपति शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था।

साल 1948 को जन्मे शेख खलीफा संयुक्त अरब अमीरात के दूसरे राष्ट्रपति और अबु धाबी के 16वें शासक थे। शेख खलीफा शेख जायद के सबसे बड़े बेटे थे। संयुक्त अरब अमीरात का राष्ट्रपति बनने के बाद शेख खलीफा ने संघीय सरकार और अबू धाबी सरकार का पुनर्गठन किया था। शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के शासनकाल के दौरान संयुक्त अरब अमीरात में जबर्रदस्त विकास हुआ और अमीरात दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top