असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा ने दिया इस्तीफा, टीएमसी में हुए शामिल

admin

admin

17 April 2022 (Publish: 03:45 PM IST)

नई दिल्ली : असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में पार्टी का दमन थम लिया है।

असम से पूर्व सांसद और राज्य के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा के त्याग पत्र में कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ने के बजाय असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक वर्ग मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के साथ और भाजपा सरकार के साथ गुप्त समझौता कर रहा है। टीएमसी ने बोरा का स्वागत किया।

पार्टी की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि रिपुन बोरा पूर्व पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री, असम में शिक्षा मंत्री, पूर्व राज्यसभा सांसद और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हमें उनका स्वागत करते हुए काफी खुशी हो रही है। वहीं कांग्रेस के पूर्व नेता सीएम इब्राहिम जद(एस) में शामिल हो गए।

उन्होंने रविवार को बेंगलुरु में वरिष्ठ नेताओं एचडी देवेगौड़ा और एचडी कुमारस्वामी की उपस्थिति में राज्य पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। सीएम इब्राहिम ने कहा कि जद(एस) सबसे पुरानी पार्टी है और उसके प्रत्येक गांव में 5-10 कार्यकर्ता समर्पित हैं। हमें केवल उन्हें मजबूत करना है। अगली बार जद(एस) सरकार बनाएगी और एचडी कुमारस्वामी यहां के सीएम बनेंगे। कर्नाटक के लोग मुझे अपना बेटा मानते हैं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top