नई दिल्ली, विधानसभा चुनाव के लिए सपा पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में 39 नामों का ऐलान किया है। सपा की इस सूची में प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से गुलशन यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गुलशन यादव DSP जिया उल हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे हैं।
अब सवाल उठाता है सपा ने भी बेजपी की राह पर चलना शुरू कर दिया है। ऐसा लग रहा है सपा और बीजेपी में कोई फर्क नहीं। गुलशन यादव के साथ कुंडा के विधायक पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी नामजद थे। अब सपा ने गुलशन यादव को ही राजा भैया के खिलाफ मैदान में उतारा है। इस सूची में दूसरा नाम है, अखिलेश सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महराजी प्रजापति का।
गायत्री प्रजापति पर कोर्ट ने रेप के मामले में आरोप तय किए थे। उसके बाद से गायत्री जेल में हैं। सपा ने गायत्री की पत्नी को टिकट दिया है। कुंडा के CO जिया-उल-हक हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे गुलशन यादव को कुंडा विधानसभा से समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में साल 2013 में घटित जियाउल हक हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की जांच दोबारा शुरू हो गई। इस केस में राजा भैया को भी आरोपी बनाया गया था। हालांकि, इस मामले की जांच कर रही CBI ने रघुराज प्रताप सिंह को क्लीन चिट दे दी थी।
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times