जावेद अख्तर का सवाल-मुस्लिम महिलाओं की नीलामी और धर्म संसद में नरसंहार की बात, क्या यही है पीएम का सबका साथ ?

admin

admin

04 January 2022 (Publish: 02:26 PM IST)

नई दिल्ली, जावेद अख्तर अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। अब उन्होंने धर्म संसद और 100 महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी के बारे में ट्वीट कर सरकार से सवाल किया है।

दरअसल, करीब 100 मुस्लिम महिलाओं को कथित तौर पर नीलामी के लिए उनकी मॉर्फ्ड फोटोज को एक ऐप्प पर अपलोड किया गया था। जिसका नाम बुल्ली बाई है।

इस एप के जरिए ही नीलाम की जा रही थी। जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने पीएम मोदी से सवाल किया है- सौ महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी हो रही है, तथाकथित धर्म संसद सेना और पुलिस को लगभग 20 करोड़ भारतीयों के नरसंहार की सलाह दे रही है। मैं हर एक की चुप्पी, खास तौर पर प्रधानमंत्री की चुप्पी से हैरान हूं। क्या यही है सब का साथ है?

मुस्लिम महिलाओं की सौदेबाजी करके एक ऐप इन दिनों विवादों के घेरे में है। नाम है… बुल्ली बाई ऐप। जहां कथित तौर पर मुस्लिम महिलाओं को टारगेट करके अपमानित किया जा रहा है। इस ऐप की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

ऐसा आरोप है कि बुल्ली बाई ऐप पर मुस्लिम महिलाओं के सोशल मीडिया हैंडल से फोटो को डाउनलोड करके नीलामी के लिए पोस्ट किया जाता है और फिर लोगों को मुस्लिम महिलाओं की नीलामी के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इसी तरह का एक और मामला साल 2020 में सामने आया था। इस समय Sulli Deal नाम का ऐप चर्चा में था। इस ऐप के जरिए भी मुस्लिम महिलाओं को नीलाम किया जा रहा था। लेकिन अब एक नया विवाद बुल्ली बाई ने खड़ा कर दिया है।

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top