दिग्विजय सिंह का बयान- गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं

Digvijay
admin

admin

25 December 2021 (Publish: 03:22 PM IST)

नई दिल्ली, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि विनायक दामोदर सावरकर की विचारधारा को भाजपा और संघ आगे बढ़ा रहे हैं। सावरकर ने खुद ही अपनी किताब में लिखा है कि गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है। खुद के मल में लोट लगाने वाली गाय हमारी माता कैसे हो सकती है?

कांग्रेस ने जनजागरण अभियान शुरू किया है। इसके तहत आयोजित एक कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने कहा कि सावरकर ने खुद अपनी किताब में लिखा है कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व से कोई संबंध नहीं है।

अब हमारे यहां कई हिंदू ऐसे हैं, जो गोमांस खाते हैं। वह कहते हैं कि ऐसा किसी भी पवित्र ग्रंथ में नहीं लिखा कि गोमांस नहीं खाना चाहिए। हमारी लड़ाई संघ से है, जिसकी विचारधारा देश को बांटने की है। इस वजह से सच को जानना, समझना बेहद जरूरी है।

दिग्विजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि जो गाली देता है, उसे भी पुचकारो। संगठन को आगे बढ़ाना है तो अपना अहम्, अहंकार घर छोड़कर आओ। गुस्सा पीकर चलो। मेरी भी लोग आलोचना करते हैं। भला-बुरा कहते हैं। मैंने कभी आपत्ति नहीं उठाई। जो गाली देता है, वह मैं अपने पास नहीं रखता। ब्याज के साथ लौटा देता हूं।

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि बजरंग दल वाले लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। बजरंग दल वाले लोग धमकाते हैं। पैसे वसूलते हैं। आश्रम की शूटिंग को लेकर हंगामा करने वाले लोग भी पैसे मांगने गए थे। मामू (शिवराज सिंह चौहान) की गैंग है। अवैध रेत खनन, दलाली ये लोग करते हैं। अगर कोई अधिकारी भ्रष्टाचार को पकड़ लेता है तो उसका ट्रांसफर कर देते हैं।

 

 

 

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top