झारखंड में फिर मॉब लिंचिंग, चोरी के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

mob lychiynig
admin

admin

05 December 2021 (Publish: 02:32 PM IST)

नई दिल्ली :(रुखसार अहमद) झारखंड से एक बार फिर मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। ताजा घटना गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र की है। जहां चोरी के आरोप में गांव के लोगों ने एक युवक की पीट-पीटक हत्या कर दी। जिसकी हत्या हुई उसकी पहचान सुनील पासी के रूप हुई।

इससे पहले झारखंड के सिमडेगा में रहने वाले  मुस्लिम युवक आदिल हुसैन उर्फ तक़ी के साथ लिंचिंग की घटना हुई थी। जब वह इशा की नामाज पढ़कर निकला था तब कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। वहीं सुनील पासी पर आरोप है कि अपने साथियों के साथ गुरुवार की बीती रात को चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए घर में घुसा था।

इसी दौरान कमरे में रखा हुआ सामान गिर गया, जिसका शोर सुनकर घर के लोग जग गए। तीनों युवकों ने भागने की कोशिश की। उधर शोर सुनकर गांव के लोगों ने एकत्रित होकर एक युवक को पकड़ लिया। भीड़ ने उसे बुरी तरह से पीटा, इसके चलते युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले को लेकर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

एसडीपीओ नौशाद आलम ने बताया कि इस घटना में मृत युवक की पहचान सुनील पासी के रूप में कई गई है। उसकी उम्र करीब 35 वर्षी थी। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज किया है, जिसमें से 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जगदीश महतो,दशरथ महतो,नारायण महतो,गजाधर महतो, धनश्याम महतो व हीरालाल महतो शामिल हैं। आरोप है कि युवक दशरथ महतो के घर चोरी के उद्देश्य से घुसा था।

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top