चीनी मीडिया का दावा, गलवान घाटी में PLA ने पकड़े थे घायल भारतीय सैनिक…

admin

admin

15 October 2021 (Publish: 03:35 PM IST)

नई दिल्ली : (रुखसार अहमद) भारत-चीन के बीच लंबे समय से सीमा पर तनाव जारी है। ऐसे में दोनों देशों की सेनाओं के बीच संघर्ष की खबर सामने आती रहती है। अभी हाल ही में चीनी माडिया ने एक वीडियो जारी किया है, जारी वीडियो में इस बात का दावा किया है कि चीनी सेना(PLA) ने गलवान घाटी में संघर्ष के दौरान घायल हुए भारतीय सैनिकों को पकड़ा था। सामने आए वीडियो में चीनी सैनिक कुछ सैनिकों को पकड़कर चलते हुए दिखाई नजर भी आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इसके साथ दावा करते हुए लिखा गया है कि, “चीनी सेना द्वारा पकड़े गए घायल भारतीय सैनिकों का एक वीडियो सामने आया है। पिछले साल गलवान घाटी में?, भारतीय सैनिकों ने नियमों का उल्लंघन किया और चीनी सेना के जवानों के साथ शारीरिक रूप से संघर्ष हुआ। बता दें कि इस वीडियो को रिट्वीट कर रिटायर्ड आइएएस सूर्य प्रताप सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा है कि, 18 घंटे पहले चीन के State-Affiliated मीडिया के हवाले से ये बैचेन करने वाला वीडियो पोस्ट किया गया है।

चीनी सेना द्वारा घायल भारतीय सैनिकों को गलवान घाटी में कैप्चर किया गया और उनकी इतनी गंभीर हालत कर दी गई। यदि ये सही है तो कहां है 56 इंच?

फिलहाल सामने आए इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है कि, ये कब का है। लेकिन इसको गलवान घाटी से जोड़कर चीनी मीडिया द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

बता दें कि एलएसी पर चीनी सेना की उकसाने वाली हरकतें लगातार जारी हैं। कुछ दिन पहले ही अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर चीनी सैनिकों के घुसपैठ की खबरें सामने आईं थी।

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top