नई दिल्ली: (रुखसार अहमद) मध्य प्रदेश के खरगोन में शुक्रवार को सड़क किनारे किसी जानवर का मांस मिलने पर हिन्दू संगठनों ने हंगामा शुरू कर दिया। गोमांस बताकर इसके विरोध में रैली भी निकालने लगे। इतना ही नहीं मुस्लिम सुमदायों को टारगेट करके जबरदस्ती बाजार बंद कराया और उनकी दुकानों में जाकर तोड़फोड़ करने लगे।
इसके बाद मौके पर आई पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। इस मामले में खरगौन के ASP. नीरज चौरसिया ने बताया की नेतृत्व विहिन युवाओं ने रैली निकालकर बाजार बंद करने का प्रयास किया था। रैली का कोई नेता नही था इसलिए युवाओ को पहले समझने की कोशिश की गई।
कल MP के खरगोन में सड़क किनारे किसी जानवर का मांस मिला।
उसके गाय का मांस बताते हुए हिंदु संगठनो ने रैली निकाली। जबरदस्ती बाज़ार बंद कराया उसी दौरान विशेष समुदाय के दुकानों पर तोड़फोड़ कि।
मौके पर आई पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई घायल, FIR दर्ज़। @DGP_MP @vinodkapri @MPArunYadav pic.twitter.com/j1bnNy42YO
— काश/if Kakvi (@KashifKakvi) September 25, 2021
लेकिन जब युवाओं को समझाया गया है और नहीं माने तो थोड़ा बल का प्रयोग किया गया है। इस मामले में करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जबकि 200 लोगों को खिलाफ निषेधज्ञा का उल्लंघन करने का आरोपी बनाया गया है। दरअसल मामला यह था की खरगोन के मुस्लिम इलाके में मांस फेंका मिला। इस बात पर पुलिस रात में ही FIR दर्ज कर लेती है। लेकिन मुखबिर के कहने पर रात में ही 3 लोगों को उठा लिया। इसके बाद अगले दिन सुबह हजारों लोग गौ माता के इंसाफ़ के लिए रैली निकलते है फिर भीड़ मुस्लिम दुकानों को टारगेट करती है।
सालों पूराना घिसा पिटा पैटर्न फ़िर से समझिए।
मुस्लिम एरिया में मास (संभवता गाय का) फेंका मिला. रात में पुलिस ने FIR की। "मुखबिर" के कहने पर रात में ही 3 को उठा लिया।
अगले दिन सुबह हजारों लोग गौ माता के इंसाफ़ के लिए रैली निकलते है फिर भीड़ मुस्लिम दुकानों को टारगेट करती है। pic.twitter.com/ghxqytJdpL
— काश/if Kakvi (@KashifKakvi) September 25, 2021
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times