बीफ के नाम हुई मॉब लिंचिंग पर भाजापा मांगे माफी : शिवसेना

admin

admin

03 August 2021 (Publish: 06:29 PM IST)

स्वतंत्र पत्रकारिता और ताज़ा खबरों के लिए मिल्लत टाइम्स ऐप से जुड़ें।

ऐप मौजूद है तो खुलेगा, वरना Google Play खुलेगा।

ऐप खोलें / डाउनलोड करें

नई दिल्ली : मेघालय के मंत्री सनबोर शुलई ने हाल में बीफ को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा था की उन्हें चिकन, मटन और मछली से ज्यादा बीफ खाना चाहिए। जिसके बाद मंगलवार को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगया है। शिवसेना ने कहा कि बीफ के नाम पर मॉब लिंचिंग करने वालों से बीजेपी को माफी मांगनी चाहिए। शुलाई ने गोमांस खाने का समर्थन करते हुए कहा की, हम यह नहीं कहेंगे कि जो लोग बीफ खाते है आप उन्हें फांसी दे दो या उसे देशद्रोही कहो। वहीं ठाकरे बोले की बीजेपी को उन लोगों से माफी मांगनी चाहिए, जिन्हें भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला था। साथ ही उन लोगों को भी जिन्हें बीफ ले जाने के लिए अपमानित किया और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए। ठाकरे ने यह बात पार्टी के मुखपत्र सामना में कही। सामाना में ठाकरे बोले की शुलाई लोगों को ज्यादा से ज्यादा बीफ खाने को लेकर अपील कर हैं। क्या बीजेपी उनकी इस बात का समर्थन देती हैं। ठाकरे बोले की भाजपा क्या गोहत्या करने वालों पर प्रतिबंध लगाएगी। वहीं शिवसेना ने कहा कि गाय को उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और अन्य राज्यों में मां के रूप में सम्मानित किया जा रहा था। वहीं गोवा, केरल और ईसाई बहुल राज्यों में यह सिर्फ एक मवेशी थे।

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top