कोरोना की रोकथाम के लिए बिहार सरकार का बड़ा फैसला लॉकडाउन को बढ़ाया

admin

admin

13 May 2021 (Publish: 10:57 AM IST)

स्वतंत्र पत्रकारिता और ताज़ा खबरों के लिए मिल्लत टाइम्स ऐप से जुड़ें।

ऐप मौजूद है तो खुलेगा, वरना Google Play खुलेगा।

ऐप खोलें / डाउनलोड करें

बिहार (मिल्लत टाइम्स ) मो॰ आसिफ अली) इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. कोरोना की रोकथाम को लेकर बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का एलान कर दिया है. बिहार के मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को ट्वीट कर लिखा कि “आज सहयोगी मंत्रीगण और पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई. लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है. इसलिए बिहार में अगले 10 दिनों तक यानी कि 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है.
सरकार की ओर से ये भी जानकारी दी गई है कि बिहार के मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव गृह और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आज शाम में साढ़े 4 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और लोगों को बताएंगे कि लॉकडाउन को लेकर सरकार ने क्या निर्णय लिया है. आगे कौन-कौन से नियम लागु रहेंगे और लोगों के लिए क्या नई गाइडलाइन बनाई गई है.

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top