नहीं रहे बिहार के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन, लालू के थे क़रीबी

admin

admin

01 May 2021 (Publish: 11:46 AM IST)

स्वतंत्र पत्रकारिता और ताज़ा खबरों के लिए मिल्लत टाइम्स ऐप से जुड़ें।

ऐप मौजूद है तो खुलेगा, वरना Google Play खुलेगा।

ऐप खोलें / डाउनलोड करें

नई दिल्ली (मिल्लत टाइम्स ) बिहार के बाहुबली और हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में आजावीन कारावास की सजा काट रहे पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोविड-19 संक्रमण के कारण शनिवार को निधन हो गया. पिछले दिनों वह जेल में ही कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आए थे और दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पाल में इलाज चल रहा था. बीती रात उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई थी. बताते चलें कि राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व नेता शहाबुद्दीन को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 2018 में बिहार की सीवान जेल से तिहाड़ जेल लाया गया था.

शहाबुद्दीन के परिजनों के मुताबिक़, वे शुक्रवार रात से कोमा में थे. परिवार ने कल तिहाड़ प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा था कि जेल प्रशासन ने शहाबुद्दीन और छोटा राजन के वार्ड में एक पाकिस्तानी आतंकवादी को शिफ़्ट किया था, जिसको कोविड था. उसी से शहाबुद्दीन और छोटा राजन दोनों कोरोना पाजिटिव हुए. परिवार ने अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही का भी आरोप लगाया था.

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top