कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान के समर्थन , व बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी , निजीकरण ,बढ़ते अपराध ,को लेकर कर्पूरी स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया!
सीतामढ़ी (मुजफ्फर आलम) सीतामढ़ी के डुमरा कर्पूरी स्थल पे कांग्रेस प्रभारी सह पूर्व बेनीपट्टी विधायका भावना झा , इंचार्ज श्री धर्मेन्द्र धारी सिंह,और रशीद हुसैन ने सभा को संबोधित किया,
पूर्व विधायका भावना झा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा भाजपा सरकार देश को भुखमरी के तरफ धकेल दिया सिर्फ अपने कुछ मित्र का भला सोच रही है। किसान धरना पर है मगर सरकार को इसका कोई फर्क नही। इंचार्ज धर्मिंदर धारी ने कहा सरकार जल्द किसान की जायज मांगों को मान ले नही तो आगे जन आंदोलन और उग्र होगा। भाजपा हिटलरशाही दिखा कर देश को बर्बाद करने में लगी है। रशीद हुसैन ने कहा कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हक के लिए लड़ाई लड़ी है। हम सभी कांग्रेस के सिपाही वबतक चैन से नही बैठने वाले जबतक सरकार किसान की बात मान न ले। बाजपट्टी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष कमालुद्दीन रजा ने कहा। भाजपा सरकार सत्ता के नशे में मदमस्त होकर हम दो और हमारे दो की सरकार चलाने में लगी है। तीनों काले कृषि कानून लाकर मोदी जी किसान को अंबानी अडानी के हाथ में सौंपने का इस के जरिया फिरंगी के मार्ग पर चल कर ईस्ट इंडिया की तरह किसान ही नहीं समस्त देश की जनता को उद्योगपति मित्र का गुलाम बनाना चाहती है। आज देश में बेरोजगारी के कारण रोज देश का युवा ,मजदूर ,छात्र आत्महत्या कर रहा , उसे रोजगार देने के बजाए मोदी जी निजीकरण कर जो लोग रोजगार से लगे हैं उसे भी छीन रही। शामश शाहनवाज ने कहा भाजपा सरकार ने बीते 6 सालों में सिर्फ झूठ बोलकर जनता को छलने का काम किया। विमल झा ने कहा , कांग्रेस पार्टी किसान समर्थन में यह लड़ाई लगातार जारी रखेगी। सेवा दल के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार काजू कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व बेनीपट्टी विधायक भावना झा ने की। धरना के उपरांत डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में ताराकांत झा , पुपरी प्रखंड अध्यक्ष मोतीउर रहमान, मुख्तार आलम, समेत भरी संखिया में कार्यकर्ता और किसान मौजूद थे।
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times