मख्यमंत्री योगी ने किया दावा आने वाले सालों में यूपी बनेगा देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था।

admin

admin

21 March 2021 (Publish: 06:27 PM IST)

स्वतंत्र पत्रकारिता और ताज़ा खबरों के लिए मिल्लत टाइम्स ऐप से जुड़ें।

ऐप मौजूद है तो खुलेगा, वरना Google Play खुलेगा।

ऐप खोलें / डाउनलोड करें

नई दिल्ली (मिल्लत टाइम्स)…….यूपी सरकार ने हाल ही में चार साल पूरे किए हैं। सरकार के चार साल के कार्यकाल पूरे होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इतने समय में राज्य ने अपने कमजोर होने की स्थिति को पछाड़ा है, तथा पहले के मुकाबले में अब यूपी कहीं ज्यादा सक्षम है। आने वाले सालों में अब योगी सरकार राज्य को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के काम में लगेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एलान किया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को इस साल यातायात के लिए चालू कर दिया जायेगा।
सीएम ने अपने बयान में कहा कि पिछले चार सालों में राज्य में एक भी दंगा नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को लोकसभा में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपनी सरकार के पिछले चार सालों में किये गए काम का लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में आता है। लेकिन फिर भी यह राज्य अर्थव्यवस्था के मामले में देश के पांचवें नम्बर की अर्थव्यवस्था होने का दंश झेल रहा था। 2017 के बाद के सालों में उनकी सरकार के दृढ़ प्रयासों से इस राज्य को अर्थव्यवस्था के मामले में दूसरे नम्बर पर पहुंचा दिया है।

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top