दो महीने बाद दिल्ली की जामा मस्जिद में पढ़ी गई नमाज

admin

admin

23 May 2020 (Publish: 06:24 PM IST)

नई दिल्ली. लॉकडाउन फेज-4 का शुक्रवार को पांचवां दिन है। लॉकडाउन के नियमों में ढील मिलने से अब धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य होते जा रहा है। दिल्ली की जामा मस्जिद में रमजान के पवित्र महीने के आखिरी शुक्रवार को नमाज पढ़ी गई। उधर, आज उत्तर भारत के कई इलाकों में लॉकडाउन के बीच महिलाओं ने घर से बाहर निकलकर वट सावित्री पूजा की।

दिल्ली
राजधानी के कई इलाकों में धीरे-धीरे बाजार खुलते जा रहे हैं। लोग भी अब अपनी जरूरत के हिसाब से चीजें खरीदने पहुंच रहे हैं।
रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को यहां कुछ लोगों ने नमाज पढ़ी। बाकी आम लोगों के यह बंद रही। आमतौर पर हर शुक्रवार को यहां 10 हजार लोग इबादत करने पहुंचते हैं।
दिल्ली में शुक्रवार को लोग बाजार में मटके खरीदते दिखे। दुकानदार का कहना था कि ग्राहकी शुरू हो गई है।
मध्यप्रदेश
राज्य सरकार ने ग्रीन जोन में हेयर कटिंग सैलून और पार्लर खोलने की अनुमति दी है। भोपाल में फिलहाल सैलून या पार्लर नहीं खुलेंगे। रेस्त्रां को होम डिलीवरी की अनुमति है। इसके अलावा, जरूरी सामानों की दुकानें शुक्रवार को खुली दिखीं।

भोपाल में लॉकडाउन फेज-4 में रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत दी गई है, लेकिन सिर्फ होम डिलीवरी की जा सकती है।
राजस्थान
लॉकडाउन की वजह से देशभर में श्रमिकों के सामने रोजगार का संकट है। लेकिन राज्य में मनरेगा श्रमिकों को काम दिया जा रहा है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार यहां 36 लाख मजदूर को काम दिया गया है।

बाडमेर|यहां तापमान 45 डिग्री से ज्यादा पर पहुंच गया है। पानी की किल्लत होने लगी है। शुक्रवार को महिलाएं क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से लीक होने वाले पानी को भरती दिखीं।
उत्तर प्रदेश|लॉकडाउन-4 में मिली राहत के बाद शुक्रवार को लखनऊ में स्टेशनरी, ऑप्टिक्स समेत कई दुकानें खुलीं। प्रशासन ने यहां लेफ्ट-राइट फॉर्मूले की तर्ज पर दुकानें खोलने की मंजूरी दी है।
कर्नाटक|लॉकडाउन को 59 दिन हो गए हैं। राज्य सरकार धीरे-धीरे लॉकडाउन में ढील दे रही है। कर्नाटक में आज से इंटरस्टेट ट्रेनें चलीं। दक्षिण पश्चिम रेलवे के पीआरओ ने बताया कि पहली इंटरस्टेट ट्रेन कांटेरावा सांगोली रायन्ना स्टेशन बेंगलुरु से बेलगाम रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई।

बिहार
राज्य सरकार ने रेड जोन के अलावा अन्य इलाकों में सभी तरह की दुकानें खोलने की मंजूरी दे दी है। पिछले तीन दिनों से पटना में चश्मा, फर्नीचर, किताबें, स्टेशनरी की दुकानें खोली गईं। लोग भी अपने जरूरी कामों को करने के लिए घर से बाहर निकले।(इनपुट भास्कर)

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top