सीकर 4 फरवरी संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर सीकर जिला संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा शनिवार 6 फरवरी को दोपहर 12बजे से 3 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा ।
सीकर जिला संयुक्त किसान मोर्चा प्रवक्ता बी एल मील ने बताया कि गुरुवार को जाट बोर्डिंग हाउस में सीकर जिला संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में भारतीय किसान यूनियन टिकेत, अखिल भारतीय किसान सभा, जनवादी महिला सभा, सीटू, जनवादी नौजवान सभा, हाथ थड़ी ठेला यूनियन, ट्रांसपोर्ट यूनियन, बैंक एंपलॉयर्स फेडरेशन इंडिया, एसएफआई, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ,टैक्सी यूनियन, शिक्षक संघ शेखावत, किसान मजदूर कामगार जागृति मंच सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई | बैठक में निर्णय लेकर अखैपुरा टोल, दादिया, भूमा बड़ा, रसीदपुरा, दुजोद, सेवद बड़ी, बलारां, चला, अजीतगढ़,लांपुुआ के टोल के साथ-साथ धोद पावर हाउस, कटराथल, पिपराली, गारिंडा, रोलसाहबसर, देवास, बाटड़ानाउ, पाटन, भढ़ाढ़र बाईपास , रामु का बास तिराहा ,धोद रोड, श्रीमाधोपुर सहित अनेक स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा | जब तक किसानों की मांगे नहीं मानी जाएगी पूरे जिले के सभी टोलों को फ्री करवाया जाएगा |
बैठक में बी एल मील, पूर्व प्रधान उस्मान खान, पूर्णमल सुंडा ,रणजीत सिंह मील, दिनेश सिंह जाखड़, गणेश बेरवाल ,बनवारी नेहरा, भगवान सिंह बगड़िया, झाबर सिंह काजला, चुन्नीलाल फौजी,अशोक मील, रेखा जांगिड़, बृजसुंदर जांगिड़, भंवरलाल बिजारणिया, सुभाष फगेड़िया, हरलाल सुंडा, नेमीचंद मूंड, अशोक पिलानिया सहित अनेक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे |
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times