नई दिल्ली (मिल्लत टाइम्स )किताबें चरित्र निमार्ण का सबसे अच्छा साधन होती हैं अच्छे विचारों ,मोरल कहानियों से भरपूर किताबों से देश की युवा पीढ़ी की एक नई दिशा दी जा सकती है। इनसे ही देश में एकता का पाठ पढ़ाया जा सकता है ,इसलिए पुस्तकों को ज्ञान की बहती हुई गंगा कहा जाता है , जो कभी नहीं थमती। लेकिन कुछ पुस्तकें ऐसे भी होती हैं, जो हमारा गलत मार्गदर्शन करती हैं, इसीलिए हमें ऐसी किताबों को पढ़ने से बचना चाहिए।
जयपुर में मुस्लिम परिषद् संस्थान के अध्यक्ष युनुस चौपदार ने जयपुर के थाना अधिकारी को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने जयपुर द्वारा प्रकाशित प्रिंटेड संजीव पासबुक कक्षा 12 की राजनितिक विषय की पुस्तक के पेज नंबर 395 से लेकर 408 तक प्रिंटेड भागों में आतंकवाद का कारन मनमाने तरीके से इस्लाम धर्म को बताया गया है।
युनुस ने पत्र में लिखा कि इस बुक के अंदर इस्लाम को गलत तरीके से पेश किया गया है। इसमें इस्लाम धर्म को बदनाम करने का प्रयास किया है। और इस्लाम धर्म के मानने वालों को भड़काने कि कोशिश की गयी है। इसमें साम्प्रदायिक दंगा भड़काने और विशेष रूप से मुस्लिम समाज कि भावना को भड़काने का प्रयास किया गया है। और इससे मेरी भी भावना को ठेस पहुंची है। उन्होंने अधिकारी से अनुरोध किया कि इस पुस्तक के लेखक और संजीव प्रकाशन के मालिक और इससे संबधित सभी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाये और तुरंत कार्यवाही की जाये।

Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times