मेरठ के डबलमर्डर केस में दो युवक गिरफ्तार

admin

admin

21 August 2021 (Publish: 12:10 PM IST)

नई दिल्ली:  मेरठ के सरधना में दो महिलाओं की हत्या कर लाश को नाले में फेंक दिया गया था। इस घटना में शामिल दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि 13 अगस्त को थाना सरधना क्षेत्र में नाले में दो महिलाओं के शव मिले थे जिनकी पहचान बदरूद्दीन नगर गांव की अफसाना और सीमापुरी दिल्ली की हिना के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक नानू गाँव से रतौली जाने वाले रास्ते से नामजद आरोपी गौरव व आकाश शर्मा को सुबह गिरफ्तार किया गया। डबल मर्डर की घटना मेरठ के सरधना इलाके की है। कुछ दिन पहले यहां नाले में दो लड़कियों के शव बरामद किए गए थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। छानबीन में पता चला कि दोनों नोएडा में नौकरी करती थी। नेहा और अफसाना की नोएडा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दोनों के परिवार वाले इन्हें तलाश रहे थे। शव मिलने के बाद परिजनों द्वारा उनकी पहचान की गई। पुलिस ने दोनों लड़कियों के कातिलों का पता लगाने की कोशिश की। जांच के दौरान पता चला कि अफसाना का गौरव त्यागी नाम के लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोबाइल रिपेयरिंग का काम करने वाला गौरव आशिकी में कर्जदार हो गया था। जिसके चलते अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। अफसाना ने एक बार तो गौरव को थाने भिजवा दिया था। अफसाना से खुन्नस खाए गौरव ने बदला लेने की ठान ली थी। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। गौरव अपने दोस्त को लेकर अफसाना से मिलने के लिए मेरठ पहुंचा। अफसाना अपनी रिश्तेदार हिना के साथ थी। गौरव और उसके दोस्त ने दोनों को कार में घंटों घुमाया। इसके बाद गौरव ने पहले हिना को गोली मारकर हत्या कर दी। फिर घंटे भर बाद अपनी प्रेमिका अफसाना की भी गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी दोनों लड़कियों की हत्या कर शव को नाले में फेंककर और फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल कार को भी बरामद कर लिया गया है।

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top