नई दिल्ली: (रुखसार अहमद) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक महिला के साथ ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी का मामला सामने आया है। महिला की उम्र 30 साल बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए राजवाड़ी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना की जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। पुलिस के मुताबिक साकी नाका के खिरानी रोड इलाके में महिला से रेप के बाद आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। डॉक्टर्स के मुताबिक महिला के इंटरनल पार्ट्स में इंजरी है। महिला का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डीसीपी और एडिशनल पुलिस कमिश्नर साकीनाका पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं।
आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहन चौहान के रूप में कि गई। इस मामले की जांच कर रहे DCP महेश्वर रेड्डी ने बताया रात 3.30 बजे पुलिस कंट्रोल नंबर पर फोन आया था, कॉल पर एक व्यक्ति द्वारा बताया गया कि खैरानी रोड पर एक महिला बेहोश पड़ी हुई है और खून से लथपथ है।
जिसके बाद साकीनाका पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को मुंबई के राजावाड़ी हॉस्पिटल में भार्ती करवाया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में जांच जारी है, इसलिए हम अभी सिर्फ इतना ही बता सकते हैं। हमने डॉक्टर के ओपिनियन के बाद FIR दर्ज की है और घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरे की जांच के बाद मोहन चौहान(45) नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है।’
बता दें पिछले एक सप्ताह के दौरान महाराष्ट्र की राजधानी पुणे में भी रेप की तीन वारदातों ने सभी को हिला कर रख दिया है। यहां सबसे पहले 31 अगस्त को 14 साल की एक नाबालिग संग 13 लोगों ने गैंगरेप किया था। गैंगरेप के सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। दूसरी वारदात 8 सितंबर को पुणे रेलवे स्टेशन के पास हुई। यहां फुटपाथ किनारे सो रही एक 6 साल की बच्ची को एक ऑटोवाला अपने साथ उठा ले गया और उसके साथ रेप किया। दोनों बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीसरी वारदात पुणे के खेड़ तहसील में सामने आई है। यहां 12 साल की एक नाबालिग का 5 लोगों ने अलग-अलग समय रेप किया है।
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times