भाजपा पार्षद ने MCD में खोला भ्रष्टाचार का राज ,सौरभ भारद्वाज

admin

admin

11 March 2021 (Publish: 12:42 PM IST)

स्वतंत्र पत्रकारिता और ताज़ा खबरों के लिए मिल्लत टाइम्स ऐप से जुड़ें।

ऐप मौजूद है तो खुलेगा, वरना Google Play खुलेगा।

ऐप खोलें / डाउनलोड करें

नई दिल्ली (मिल्लत टाइम्स )आम आदमी पार्टी की सरकार हमेशा से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाती रही है। फिर वो चाहे कांग्रेस के खिलाफ हो या फिर बीजेपी। आप सत्ता में मौजूदा सरकारों पर भ्र्ष्टाचार पर तंज कस्ती रही है। इस बार आम आदमी पार्टी ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम में भ्र्ष्टाचार को लेकर फिर से बीजेपी पर हमला बोला है। आम आदमी पार्टी ने इस बार ये आरोप बीजेपी की एक दलित महिला पार्षद की शिकायत के आधार पर लगाया है।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी पार्षद ज्योति ने 8 मार्च 2021 को उपराजयपाल, मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से भर्ष्टाचार की शिकायत की है महिला पार्षद का आरोप है कि उत्तरी नगर निगम के महापौर भू माफियाओं के साथ मिलकर आरक्षित वार्ड में विकास के कामों को नहीं होने दे रहे हैं। और उसमे बाधाएं डालने का प्रयास कर रहे हैं।
विधानसभा परिसर में सौरभ ने कहा कि भाजपा की नागलोई से पार्षद ज्योति ने ये आरोप लगाया है कि उत्तरी नगर निगम के महपौर , स्थायी समिति के अध्यक्ष , निगम के नेता सदन समेत उच्च अधिकारीयों का नाम लिखकर ये आरोप लगाया है ये सभी लोग भू माफियाओं के साथ मिलकर दलित वार्ड में विकास के कामों को नहीं होने दे रहे हैं। और इस मामले में वो अब तक तीन दर्जन से ज्यादा शिकायत कर चुकी हैं।

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top