पंजाब ही नहीं बल्कि पूरा देश मोदी के खिलाफ है : सुखबीर सिंह बादल

admin

admin

17 September 2021 (Publish: 10:05 AM IST)

नई दिल्ली : शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा, ‘मोदी सरकार और हरियाणा सरकार ने हमारे कार्यकर्ताओं को रोका। उन्होंने लाठी चार्ज किया और हमारे वाहनों को तोड़ दिया। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को भी रोक दिया। हम यहां प्रधानमंत्री मोदी को यह संदेश देने के लिए हैं कि न केवल पंजाब बल्कि पूरा देश उनकी सरकार के खिलाफ है।

कृषि कानूनों के खिलाफ अकाली दल के नेताओं ने किया मार्च, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अकाली दल के नेताओं ने कृषि कानूनों के खिलाफ गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब से संसद तक मार्च निकालना शुरू कर दिया लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार नेताओं को संसद मार्ग थाने ले जाया गया है.

 

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top