निजी अस्पतालों में ब्लैक फंगस और कोविड संबंधी जांचों की दरें निर्धारित

admin

admin

23 May 2021 (Publish: 11:00 PM IST)

स्वतंत्र पत्रकारिता और ताज़ा खबरों के लिए मिल्लत टाइम्स ऐप से जुड़ें।

ऐप मौजूद है तो खुलेगा, वरना Google Play खुलेगा।

ऐप खोलें / डाउनलोड करें

ब्लैक फंगस के उपचार के लिए अधिकृत अस्पातल भी 20 से बढ़कर हुए 24।
।अशफाक कायमखानी।
जयपुर।
चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि प्रदेश में म्यूकोरमायकोसिस (ब्लैक फंगस) के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश के निजी अस्पतालों में कोविड और ब्लैक फंगस से संबंधित विभिन्न जांचों की दरें निर्धारित कर दी गई है।
शर्मा ने बताया कि निर्धारित दरों से अधिक राशि वसूलने वालो पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस के लिए अधिकृत अस्पतालों की संख्या को भी 20 से बढ़ाकर 24 कर दिया गया है। निर्धारित मापदंड पूरा करने वाले 4 ओर अस्पतालों को ब्लैक फंगस के लिए अधिकृत अस्पतालों की सूची में शामिल किया गया है।
चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अखिल अरोड़ा ने इस संबंध में आज विस्तार से अलग अलग आदेश जारी किए हैं। कोविड-19 एवं ब्लैक फंगस की रोकथाम तथा इससे बचाव के लिए निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों एवं विषय विशेषज्ञों के साथ विचार विमर्श के बाद जन सामान्य के लिए संबंधित जांचों की दरें तय कर दी है। उन्होंने बताया कि इन जांचों में सीबीसी से लेकर एमआरआई तक की विभिन्न जांचें शामिल हैं।
ब्लैक फंगस के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकार ने अधिकृत अस्पतालों की सूची में 4 नाम और जोड़े हैं। पूर्व में सभी मापदंडों और प्रोटोकॉल की पालना करने वाले 20 अस्पतालों की सूची जारी की गई थी, अब इनमें मेडिकल कॉलेज, भरतपुर, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल, उदयपुर, जीबीएच अमरीकन हॉस्पीटल, उदयपुर, चिरायु हॉस्पीटल, जयपुर और अपेक्स हॉस्पीटल, जयपुर को भी शामिल कर लिया गया है। इन अस्पतालों को ब्लैक फंगस रोग के उपचार के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से भी संबद्ध किया गया है।

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top