दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रामदेव से मांगा जवाब

admin

admin

03 June 2021 (Publish: 11:02 AM IST)

स्वतंत्र पत्रकारिता और ताज़ा खबरों के लिए मिल्लत टाइम्स ऐप से जुड़ें।

ऐप मौजूद है तो खुलेगा, वरना Google Play खुलेगा।

ऐप खोलें / डाउनलोड करें

नई दिल्ली: (मिल्लत टाइम्स ) दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन द्वारा रामदेव के खिलाफ दायर एक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने योग गुरु से जवाब मांगा है. अदालत ने ट्विटर और मीडिया चैनलों सहित विभिन्न सोशल मीडिया संगठनों से भी जवाब मांगा है।

मामले की सुनवाई जॉइंट रजिस्ट्रार में 12 अगस्त और अदालत में 13 अगस्त को होगी.
डॉक्‍टरों की इस संस्‍था ने रामदेव के बिना शर्त माफी पर एक रुपये के सांकेतिक मुआवजे की मांग की है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एसोसिएशन को मुकदमे की बजाय याचिका दायर करने को कहा है.

कोर्ट ने कहा कि यदि पतंजलि नियमों का उल्‍लंघन कर रही है तो इस पर सरकार को कार्रवाई करनी है, आप ‘मशाल’ लेकर क्‍यों चल रहे हैं. यह मुकदमा नहीं जनहित याचिका है. बेहतर होगा कि आप जनहित याचिका फाइल करें. कोर्ट ने रामदेव के बयान की वीडियो क्लिप के बजाय वेब लिंक देने को लेकर भी डीएमए पर सवाल उठाया.

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top